Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में जलभराव पर अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला:बोले-आए दिन सड़कें नदी बन रहीं, जार्जटाउन थाने तक पानी भरा

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज में जलभराव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। सोमवार को उन्होंने एक्स पर जार्जटाउन इलाके का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सड़कें पानी से लबालब नजर आ रही हैं। जार्जटाउन थाने के आसपास भी पानी भरा दिखाई दे रहा है। वीडियो के जरिए अखिलेश ने शहर की जल-निकासी व्यवस्था और विकास कार्यों पर सवाल उठाए। अखिलेश यादव ने कहा कि इतिहास में पढ़ाया जाता है कि नदियों के किनारे शहर और सभ्यताएं बसीं, लेकिन भाजपा सरकार में हालात ऐसे हो गए हैं कि शहरों की सड़कें ही नदी बनती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने प्रयागराज की बदहाल जल-निकासी व्यवस्था को लेकर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और भाजपा विधायकों पर भी तंज कसा। ‘सड़कें ही नदी बन जा रहीं’ अखिलेश यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश में एक राजधानी ऐसी है, जहां भ्रष्टाचार के चलते जल-निकासी की व्यवस्था इतनी बदनाम हो चुकी है कि आए दिन सड़कें नदी बन जाती हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह शहर बदइंतजामी का मॉडल बन चुका है। उन्होंने आगे लिखा कि तथ्य के स्तर पर बात करें तो यह स्मार्ट सिटी प्रयागराज का सबसे सभ्रांत इलाका जार्जटाउन है। यहां तक कि थाना भी पानी में डूबा हुआ दिखाई दे रहा है। भाजपा विधायकों पर भी कसा तंज अखिलेश ने प्रयागराज के भाजपा विधायकों को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने पूछा कि क्या जार्जटाउन का यह इलाका भाजपा के शहर उत्तरी विधायक की विधानसभा में आता है या फिर पानी के साथ बहकर शहर दक्षिणी विधायक के क्षेत्र में चला गया है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ हालात एक जैसे नजर आ रहे हैं, इसलिए यह समझना मुश्किल हो गया है कि आखिर यह इलाका किस विधानसभा क्षेत्र में आता है। ‘एक लाख करोड़ के गोरखधंधे की बात’ अखिलेश यादव ने प्रयागराज में विकास कार्यों पर खर्च को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राज में प्रयागराज के विकास पर एक लाख करोड़ रुपये के गोरखधंधे की बात सुनी जा रही है। उन्होंने जलभराव की तस्वीरों को इसी विकास मॉडल से जोड़ते हुए सरकार से सवाल किया कि अगर इतना पैसा विकास पर खर्च हुआ है तो शहर में बारिश के बाद जल-निकासी की यह स्थिति क्यों बनी हुई है। रात से हो रही बारिश, कई इलाके पानी में डूबे प्रयागराज में रविवार रात से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्गों पर पानी भर गया है। महात्मा गांधी मार्ग पर भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। जार्जटाउन के अलावा अल्लापुर, सलोरी और बघाड़ा में भी सड़कें और गलियां पानी से भर गई हैं। पुराने शहर के करेली और हिम्मतगंज समेत कई इलाकों में लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर सड़क और नाली का पानी एक साथ जमा होने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इसी जलभराव का वीडियो अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सरकार की जल-निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में भारतीय मजदूर संघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन:8वें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग
    Next Article
    सुल्तानपुर में सावन के तीसरे सोमवार पर भीड़:हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, नाग पंचमी पर बच्चों ने गुड़िया पीटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment