Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर में सिलबट्टे से कूचकर पत्नी की हत्या:बच्चों को शव के साथ कमरे में बंद कर भागा पति; 5 साल का बेटा बोला- पापा ने मम्मी को मार डाला

    4 hours ago

    1

    0

    रामपुर में रविवार रात घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। विवाद बढ़ने पर घर में रखा भारी सिलबट्टा उठाकर पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने पत्नी के शव और अपने दोनों बच्चों को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाया और फरार हो गया। इसके बाद उसने गांव के एक दुकानदार को घटना की जानकारी दी। दुकानदार ने प्रधान पति को बताया। सूचना पर पुलिस पहुंची ने ताला खुलवाकर बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना स्वार कोतवाली क्षेत्र की है। देखें 2 तस्वीरें… जानें पूरा मामला… जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर मझरा सीतारामपुर गांव में मृतका की पहचान रीना सैनी (30) के रूप में हुई है। उसका विवाह 30 नवंबर 2021 को धर्मेंद्र (35) से हुआ था। उसके दो बच्चे हैं रूद्र (5) और गीतिका (2) रीना के भाई शुभम सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रात करीब साढ़े सात बजे गांव के एक व्यक्ति ने फोन कर बहन और बहनोई के बीच विवाद होने की जानकारी दी थी। परिवार के साथ मौके पर पहुंचने पर घर के मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। अंदर कमरे में रीना खून से लथपथ मृत पड़ी थी। ग्रामीणों के मुताबिक धर्मेंद्र गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर नरपतनगर में पेस्टीसाइड की दुकान चलाता है। रविवार शाम दुकान बंद करने के बाद वह घर आया था। रात में पत्नी से किसी घरेलू बात को लेकर कहासुनी हुई। किसी को अंदाजा नहीं था कि मामूली विवाद इतनी बड़ी वारदात में बदल जाएगा। गुस्से में धर्मेंद्र ने सिलबट्टे से पत्नी के सिर पर कई वार कर दिए। कमरे से बाहर आने के बाद रुद्र ने परिजनों को बताया कि पापा ने मम्मी को मारा है। इसके बाद घटना की जानकारी स्पष्ट हुई। रीना के सिर पर चोट के निशान मिले। परिजनों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। पूर्व प्रधान का भतीजा है आरोपी धर्मेंद्र सैनी गांव भूबरा मुस्तेहकम की पूर्व प्रधान लक्ष्मी सैनी का सगा भतीजा है। उसके पिता रमेश सैनी की करीब 12 साल पहले मौत हो चुकी है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। हत्या के बाद धर्मेंद्र फरार है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। फॉरेंसिक टीम ने जुटाए मौके से साक्ष्य सूचना मिलते ही स्वार कोतवाली प्रभारी अनुपम शर्मा और चौकी प्रभारी सोहनपाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टांडा सीओ पंकज पंत भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़िए- आराधना मिश्रा ने कहा-अजय राय को हटाना रणनीति का हिस्सा:2024 के बाद हम मजबूत हुए, 2027 में INDI गठबंधन सरकार बनाएगा यूपी कांग्रेस की नई प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद फुल फॉर्म में हैं। उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की प्राथमिकताएं, सपा से गठबंधन, महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी और ब्राह्मण-सवर्ण वोटरों को लेकर खुलकर बात की। अजय राय को लेकर कहा- पद से किसी को हटाना, किसी को लाना…ये रणनीति का हिस्सा हो सकता है। मैं कांग्रेस के मजबूत सिपाही हूं। उन्होंने 2027 चुनावों को लेकर कहा- 2024 के बाद हम मजबूत हुए। इसका रिजल्ट आपको 2027 में देखने को मिलेगा। INDI गठबंधन यूपी में सरकार बनाएगा। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर के युवक से 2.22 लाख की ठगी:विदेश भेजने के नाम पर पैसे लिए, एक साल तक टालता रहा, FIR दर्ज
    Next Article
    प्रयागराज में लड़की की फेक इंस्टाग्राम ID बनाई:मिलने के लिए बुलाया, मना करने पर कहा- मेरे पास अश्लील फोटो-वीडियो है; वायरल कर दूंगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment