Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में मुंडेरा के घरों में 2 फीट तक पानी:छत पर रहने को मजबूर परिवार, खाना-पढ़ाई और कामकाज सब ठप

    19 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मूसलाधार बारिश और जल निकासी की खराब व्यवस्था के कारण मुंडेरा इलाके के निवासियों का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। रेलवे कॉलोनी से पानी छोड़े जाने और उचित जल निकासी के अभाव में घरों के भीतर डेढ़ से दो फीट तक पानी भर गया है। दैनिक भास्कर की टीम ने जब इस इलाके का दौरा किया, तो हर घर से जलभराव की समस्या और निवासियों की बेबसी सामने आई। कई लोग अपने ही घरों में कैद होकर रह गए हैं, जिससे उनकी दिनचर्या पूरी तरह ठप हो गई है। मुंडेरा निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि उनके करोड़ों की लागत से बने घर के ग्राउंड फ्लोर के सभी कमरों, किचन, शौचालय, बेडरूम और बरामदे में एक से डेढ़ फीट पानी जमा हो गया है। पिछले दो दिनों से उनके घर में खाना नहीं बना है और पूरा परिवार छत पर रहने को मजबूर है। उनके बिस्तर, सोफा और अन्य सामान भीग गए हैं। इसी तरह, सीओडी छिवकी के सेवानिवृत्त कर्मी जेबी सिंह और उनकी पत्नी नीलम सिंह के घर में भी किचन, शौचालय और बेडरूम में पानी भर गया है। पानी निकलने का कोई रास्ता न होने के कारण उनकी पूरी दिनचर्या और खान-पान अस्त-व्यस्त हो गया है। मीना जायसवाल के परिवार का भी पिछले दो दिनों से यही हाल है; घर में दो फीट तक पानी भरा होने के कारण वे न सो पा रहे हैं और न ही खाना बना पा रहे हैं। मुंडेरा निवासी सपा के महानगर सचिव बच्चा यादव ने प्रशासन पर उदासीनता और नेताओं पर अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यहां से पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है, जिसके कारण सड़कों और घरों में कई दिनों से पानी भरा है और यह कम होने के बजाय बढ़ रहा है। शिकायतों के बावजूद, नगर निगम की टीम या स्थानीय सभासद अब तक इस मोहल्ले में नहीं पहुंचे हैं। काम-धंधा ठप, बच्चों की पढ़ाई और स्कूल छूटे जलभराव ने लोगों की आजीविका पर भी करारा प्रहार किया है। मंडी में काम करने वाले दशरथ लाल और उनके बेटे राजेश कुमार के घर में पानी घुस जाने के कारण उनका काम-धंधा पूरी तरह ठप पड़ा है। गृहस्थी का सारा सामान भीग चुका है। बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ा है। शिक्षक आनंद कुमार के घर में पानी भरने के कारण वह और उनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। हरनाम सिंह और दशरथ लाल के बच्चे भी स्कूल बंद रखने को मजबूर हैं। सांप और जहरीले जीवों का मंडराता खतरा कान्हा यादव ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि लोग पानी के बीच बदहाली का जीवन जी रहे हैं। घरों में पानी भरा होने के कारण हर समय सांप और अन्य जहरीले जीवों का खतरा मंडरा रहा है। मुंडेरा के इन तमाम पीड़ित परिवारों का जनजीवन पूरी तरह बेपटरी हो चुका है। लोग प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि जल्द से जल्द पानी की निकासी का प्रबंध किया जाए, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ से लापता दरोगा प्रयागराज के होटल में मिले:ड्यूटी की बात कहकर वाराणसी पहुंचे, 7 दिन पहले घरवालों से नाराज होकर गए
    Next Article
    चिल्ड्रन विंग निर्माण में देरी पर हाईकोर्ट ने दी चेतावनी:हलफनामे में गलत बयानी पर प्रबंध निदेशक पर हुई कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment