Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में महाशिवरात्रि स्नान को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी:संगम जाने के लिए पैदल रूट तय, जाने से पहले जान लें पार्किंग और रूट मैप

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए माघ मेला प्रशासन ने विस्तृत यातायात और पार्किंग योजना जारी की है। माघ मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग जोन में पार्किंग तय की गई है, जहां वाहन खड़ा कर श्रद्धालु पैदल संगम और अन्य घाटों तक पहुंच सकेंगे। पुलिस अधीक्षक, माघ मेला नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि सुगम यातायात, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के मद्देनज़र मार्गवार व्यवस्था लागू रहेगी। एम्बुलेंस और प्रशासनिक कार्य में लगे वाहन डायवर्जन से मुक्त रहेंगे। परेड क्षेत्र की व्यवस्था 1. हेलीपैड पार्किंग व किसान यूनियन पार्किंग काली मार्ग से आने वाले श्रद्धालु अपने हल्के वाहन काली सड़क पर स्थित हेलीपैड और किसान यूनियन पार्किंग में खड़े करेंगे। यहां से पैदल काली मार्ग होते हुए अपर संगम मार्ग से संगम स्नान घाट, हनुमान घाट और रामघाट पहुंच सकेंगे। वापसी अक्षयवट मार्ग–खड़जा वापसी मार्ग–त्रिवेणी वापसी मार्ग से होगी। 2. प्लाट नं. 17 पार्किंग जवाहरलाल नेहरू मार्ग, एमजी मार्ग और बैरहना मार्ग से आने वाले भारी वाहन प्लाट नं. 17 पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। श्रद्धालु पैदल काली मार्ग से अपर संगम मार्ग होते हुए घाटों तक जाएंगे। वापसी पूर्व निर्धारित मार्ग से संबंधित पार्किंग तक होगी। 3. गल्ला मंडी पार्किंग यहां वाहन पार्क कर श्रद्धालु काली-02 मार्ग से मोरी रैम्प, किलाघाट मार्ग होते हुए काली उत्तरी घाट, मोरी घाट, शिवाला घाट और दशाश्वमेध घाट जा सकेंगे। वापसी गंगामूर्ति चौराहा से ओल्ड जीटी रोड (थाना दारागंज के सामने) या रिवरफ्रंट मार्ग से होगी। 4. नागवासुकी पार्किंग फाफामऊ और शहर क्षेत्र से आने वाले श्रद्धालु नागवासुकी पार्किंग में वाहन खड़ा कर नागवासुकी घाट तक पैदल जाएंगे। वापसी संबंधित मार्गों और रिवरफ्रंट मार्ग से होगी। झूंसी क्षेत्र की व्यवस्था 1. स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती आश्रम पार्किंग (त्रिवेणी मार्ग) ओल्ड जीटी रोड से संगम लोवर मार्ग होते हुए वाहन पार्क किए जाएंगे। श्रद्धालु ऐरावत घाट/पांटून पुल नंबर-2 से संगम क्षेत्र के घाटों (महावीर घाट, रामघाट आदि) तक पैदल जाएंगे। वापसी पांटून पुल नंबर-1 या 3 से होगी। 2. सतुआ बाबा आश्रम पार्किंग (महावीर मार्ग) हल्के वाहन/मोटरसाइकिल यहां पार्क कर श्रद्धालु ऐरावत घाट पहुंचेंगे। वापसी महावीर मार्ग–समुद्र कूप रोड–अंडरबाईपास–जीटी रोड से होगी। 3. टीकरमाफी महुआबाग पार्किंग बड़े वाहन महुआबाग पार्किंग में खड़े किए जाएंगे। पैदल त्रिवेणी मार्ग से ऐरावत घाट तक पहुंचा जा सकेगा। अरैल क्षेत्र की व्यवस्था 1. देवरख कछार पार्किंग यहां वाहन पार्क कर सोमेश्वर महादेव रैम्प से सोमेश्वर महादेव घाट तक पैदल जाया जाएगा। वापसी इसी मार्ग से होगी। 2. नवप्रयागम पार्किंग सभी प्रकार के वाहन यहां पार्क होंगे। नवप्रयागम अप्रोच मार्ग से अरैल बांध रोड होते हुए रैम्प द्वारा अरैल घाट, चक्रमाधव घाट और अन्य घाटों तक पहुंचा जा सकेगा। वापसी संकट मोचन मार्ग से नवप्रयागम अप्रोच मार्ग होकर पार्किंग तक होगी। प्रमुख मंदिरों के लिए विशेष यातायात योजना महाशिवरात्रि पर प्रमुख शिवालयों में जलाभिषेक के लिए भी अलग व्यवस्था लागू रहेगी — 1. मनकामेश्वर मंदिर वाहन एडीसी मैदान पार्किंग और दधिकांदो पार्किंग में खड़े होंगे। सिमेट्री मार्ग–यमुना बैंक रोड तिराहा से पैदल मंदिर पहुंचेंगे। वापसी इसी मार्ग से। 2. नागवासुकी मंदिर नागवासुकी कछार भूमि पार्किंग में वाहन खड़े कर श्रद्धालु जलाभिषेक हेतु जाएंगे। वापसी भी इसी मार्ग से। 3. सोमेश्वर महादेव मंदिर देवरख कछार भूमि पार्किंग में वाहन खड़े कर श्रद्धालु दर्शन करेंगे। वापसी भी उसी मार्ग से। 4. शंकर विमान मंडपम् जगदीश मार्ग–बांध मार्ग से पैदल आवागमन रहेगा। वापसी त्रिवेणी मार्ग से। विशेष डायवर्जन बैरहना की ओर से आने वाले वाहन सेमेट्री रोड स्थित रामजानकी मंदिर से दाहिने मुड़कर त्रिवेणी मार्ग (थाना कीडगंज), सतीशाह चौराहा, कोठापार्चा, लाउदर रोड होते हुए गऊघाट–पुराना पुल से गंतव्य जाएंगे। गऊघाट/यमुना बैंक रोड यू-टर्न से मनकामेश्वर मंदिर की ओर कोई वाहन नहीं जाएगा। इन वाहनों को पुराना पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एम्बुलेंस और प्रशासनिक वाहन डायवर्जन से मुक्त रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्वास्थ्य घोटाले की जांच अंतिम चरण में:बलरामपुर में पांच CMO समेत 22 अधिकारियों-कर्मचारियों से पूछताछ
    Next Article
    पुरा महादेव मेला: जनपद 10 जोन, 16 सेक्टर में बंटा:डीएम एसपी ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान, सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment