Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में नाव से उतरते ही गंगा में समाया युवक:पिता बोले- हम चीखते रहे, कोई बचाने नहीं आया; महाराष्ट्र से आया था परिवार

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार सुबह छठ महापर्व के दौरान संगम में बड़ा हादसा हो गया। महाराष्ट्र से परिवार के 21 सदस्यों के साथ पूजा और दर्शन के लिए आए 42 वर्षीय दामाजी महादेव पाकमोडे स्नान के दौरान डूब गए। परिजनों का आरोप है कि स्नान स्थल पर लगी सुरक्षा जाली और लकड़ी की बल्ली टूटी हुई थी। नाव से उतरते समय बल्ली टूटने से दामाजी का संतुलन बिगड़ा और वह गहरे पानी में चले गए। परिवार का यह भी आरोप है कि दामाजी को डूबता देख वे करीब 10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, लेकिन आसपास मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग नहीं लगाई। सूचना मिलने पर जल पुलिस और गोताखोरों ने तलाश शुरू की। हादसे के चार घंटे बाद भी उनका पता नहीं चल सका था। महाराष्ट्र से 21 लोगों के साथ तीर्थ यात्रा पर निकले थे दामाजी महादेव पाकमोडे महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के रहने वाले थे। वह पत्नी मनीषा, 12 वर्षीय बेटे और छह साल की बेटी समेत परिवार के 21 सदस्यों के साथ 14 नवंबर को ट्रैवलर बस से तीर्थ यात्रा पर निकले थे। 15 नवंबर को परिवार ने मैहर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद सोमवार सुबह सभी प्रयागराज पहुंचे। दो नावों से संगम पहुंचे, उतरते समय हुआ हादसा परिवार के सदस्य सुबह करीब 10 बजे किला घाट से दो नावों पर सवार होकर संगम पहुंचे थे। दामाजी के दामाद गोपाल के मुताबिक, नाव संगम नोज के पास पहुंची तो परिवार के लोग एक-एक कर उतरने लगे। इसी दौरान दामाजी स्नान के लिए नीचे उतरे। आरोप है कि वहां लगी लकड़ी की बल्ली टूट गई, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तेज बहाव में चले गए। ‘10 मिनट तक मदद के लिए चिल्लाते रहे, किसी ने नहीं बचाया’ परिजनों का आरोप है कि दामाजी को डूबता देख सभी लोग शोर मचाने लगे। करीब 10 मिनट तक मदद की गुहार लगाई, लेकिन आसपास मौजूद नाविकों ने उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की। देखते ही देखते वह पानी में लापता हो गए। जल पुलिस और गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन हादसे की सूचना पर मौके पर मौजूद गोताखोर पहुंचे। कुछ देर बाद जल पुलिस की टीम भी पहुंच गई। इसके बाद तलाश अभियान शुरू किया गया। गोताखोरों और जल पुलिस ने चार घंटे से अधिक समय तक उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। दारागंज थाना प्रभारी हरिकेश राय ने बताया कि हादसे के समय नदी का बहाव काफी तेज था। आशंका है कि युवक बहाव की चपेट में आ गया। उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की टीम को छतनाग तक भेजा गया है। सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे के समय दामाजी की पत्नी मनीषा और दोनों बच्चे भी मौके पर मौजूद थे। पति को डूबते देख पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के सदस्य भी बदहवास रहे। मनीषा के भाई गोपाल ने आरोप लगाया कि यदि नाविक समय रहते नदी में उतरकर बचाने की कोशिश करते तो दामाजी की जान बच सकती थी। परिवार के अन्य सदस्यों ने भी नाविकों की भूमिका पर सवाल उठाए। संगम की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल छठ महापर्व के दौरान संगम पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में संगम नोज पर सुरक्षा जाली और लकड़ी की बल्ली टूटी होने के आरोप ने इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि संवेदनशील स्थान पर जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती के बावजूद डूब रहे व्यक्ति को तत्काल मदद क्यों नहीं मिल सकी। हालांकि, सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही और नाविकों की भूमिका को लेकर परिजनों के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में सड़क हादसे में टीचर की मौत:रॉन्ग साइड से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
    Next Article
    डबल मर्डर के बाद पुलिस की कार्रवाई पर सवाल:संतकबीरनगर में 16 नामजद समेत 17 पर केस, पुरानी रंजिश में की थी हत्या

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment