Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में रोडवेज बस ने कई लोगों को रौंदा:3 गंभीर, नैनी के सरगम चौराहे पर हादसा, चालक हिरासत में

    23 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के नैनी क्षेत्र में शुक्रवार की रात 9.30 बजे एक अनियंत्रित अनुबंधित बस ने कई लोगों को स्पीड में रौंदते हुए टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घटना नैनी के सरगम चौराहे पर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सड़क किनारे मौजूद लोगों से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। चालक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही नैनी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। घायलों में रेई निवासी कृपा प्रजापति (पुत्र राम बहादुर) और नैनी गांव निवासी रवि केसरवानी (पुत्र श्याम बाबू केसरवानी) शामिल हैं। तीसरे घायल व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक शिव कुमार को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है। अब पढ़िए पूरा मामला रात करीब 9:30 बजे बाजार में चहल-पहल थी और सड़क किनारे दुकानदार अपने ठेले लगाए हुए थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित बस अचानक सड़क किनारे लोगों को रौंदते हुए दुकानों में जा घुसी। बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई दुकानें पूरी तरह तहस-नहस हो गईं और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 7-8 लोग घायल हुए हैं, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पॉक्सो मामले में दोषी को 25 साल की सजा:बलिया की अदालत ने लगाया 20 हजार जुर्माना, दुष्कर्म और अपहरण के मामले में सुनाया फैसला
    Next Article
    बुलंदशहर में युवक ने खुद को मारी गोली:युवती भगाने के मुकदमे में था नाम, शव के पास मिला तमंचा कारतूस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment