Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में युवक ने खुद को मारी गोली:युवती भगाने के मुकदमे में था नाम, शव के पास मिला तमंचा कारतूस

    12 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर के डिबाई कोतवाली क्षेत्र के औरंगाबाद कसेर गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े 8 बजे एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पर युवती को भगाने का मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार, इसी के चलते युवक तनाव में था। जिस वजह से उसने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामले की कई पहलुओं से जांच शुरू कर दी है। अब जानिए पूरा मामला… मृतक की पहचान धर्मेंद्र (22 साल) के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता की पांच बेटियों का इकलौता भाई था। धर्मेंद्र ने शुक्रवार रात अपने घर में 315 बोर के देशी तमंचे से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मधुप कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान और पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस को शव के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। युवती को भगाने के मामले में दर्ज था मुकदमा पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेंद्र के खिलाफ थाना नरोरा में वर्ष 2026 में एक मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में उस पर एक युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप था। पुलिस के अनुसार, संबंधित युवती को 30 जुलाई को बरामद कर लिया गया था। प्रभारी निरीक्षक विशाल प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि उक्त प्रकरण से उत्पन्न मानसिक तनाव के चलते धर्मेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। क्षेत्राधिकारी डिबाई भी घटना के समय मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में रोडवेज बस ने कई लोगों को रौंदा:3 गंभीर, नैनी के सरगम चौराहे पर हादसा, चालक हिरासत में
    Next Article
    इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में काशी के खिलाड़ियों का दम:पहले दिन जीते 7 गोल्ड सहित 14 पदक, कोलकाता में चल रही प्रतियोगिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment