Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में शिक्षा सुधार पर शिक्षकों का मंथन:नवाचार, नामांकन वृद्धि और शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा

    16 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के यूपीएस कन्या हनुमानगंज में मंगलवार को शिक्षक संकुल बैठक का आयोजन किया गया। संकुल के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों के शिक्षक इस बैठक में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बालिकाओं ने मैं बेटी हूँ गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसकी सभी ने सराहना की। बैठक में आए सभी प्रतिभागियों का स्वागत इंचार्ज प्रधानाध्यापक हीरालाल कुशवाहा ने किया। बैठक के प्रमुख एजेंडा पर विस्तृत चर्चा वंदना श्रीवास्तव ने की। उन्होंने शैक्षिक गुणवत्ता, नवाचार गतिविधियों और विद्यालयों में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया। इसके पश्चात इंद्रभान सिंह, पूनम, कंचन, निहारिका, सुधा, संजीव और रमेश गुप्ता ने अपने-अपने विद्यालयों की प्रमुख उपलब्धियों एवं शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। उन्होंने नामांकन वृद्धि, बच्चों की उपस्थिति, नवाचार शिक्षण पद्धतियों और सह-शैक्षिक कार्यक्रमों की प्रगति पर प्रकाश डाला। बैठक में कम्पोजिट विद्यालय हनुमानगंज, प्राथमिक विद्यालय यरना, प्राथमिक विद्यालय बिकापुर, प्राथमिक विद्यालय जुनैदपुर, प्राथमिक विद्यालय लोढ़ा तथा यूपीएस कन्या हनुमानगंज के शिक्षक उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री कमला सिंह ने भी अपने केंद्र पर संचालित गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि आंगनबाड़ी के बच्चों के लिए विशेष शैक्षिक गतिविधियां संचालित की जाएं, जिससे उनके सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित किया जा सके। सकारात्मक और सार्थक चर्चा के साथ बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महोबा में यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू:29 केंद्रों पर 21 हजार 938 परीक्षार्थी शामिल होंगे, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण
    Next Article
    शाहजहांपुर आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद:3 दिवसीय बसंत उत्सव में हुए शामिल, सामूहिक ध्यान से दूसरे दिन का शुभारंभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment