Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    महोबा में यूपी बोर्ड परीक्षा कल से शुरू:29 केंद्रों पर 21 हजार 938 परीक्षार्थी शामिल होंगे, एडीएम ने किया औचक निरीक्षण

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। महोबा जिले में नकल विहीन और पारदर्शी परीक्षा संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिले के 29 केंद्रों पर 21,938 परीक्षार्थी सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा देंगे। परीक्षा की पूर्व संध्या पर अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज सिंह ने शिक्षा और पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया कि सभी तैयारियां पूरी हैं। एडीएम कुंवर पंकज सिंह ने सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह और डीआईओएस के साथ पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर और जीजीआईसी जैसे प्रमुख केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों की व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों और कंट्रोल रूम की फीड की बारीकी से जांच की। इस वर्ष महोबा जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 21,938 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी, जिसमें पहली पाली सुबह 8 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। नकल पर नकेल कसने के लिए प्रशासन ने एक व्यापक सुरक्षा चक्र तैयार किया है। जिले को सेक्टरों में बांटकर 29 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 9 जोनल मजिस्ट्रेट और 4 सचल दलों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त, 29 केंद्र व्यवस्थापक अपने-अपने केंद्रों की कमान संभालेंगे। अपर जिलाधिकारी कुंवर पंकज सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि हर गतिविधि सीसीटीवी की पैनी नजर में होगी और शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में UP बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:197 केंद्रों पर 1.33 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल, जानें जरूरी निर्देश
    Next Article
    प्रयागराज में शिक्षा सुधार पर शिक्षकों का मंथन:नवाचार, नामांकन वृद्धि और शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment