Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर आश्रम पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद:3 दिवसीय बसंत उत्सव में हुए शामिल, सामूहिक ध्यान से दूसरे दिन का शुभारंभ

    18 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर स्थित श्री राम चंद्र मिशन आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय बसंत उत्सव के दूसरे चरण के दूसरे दिन की शुरुआत सामूहिक ध्यान साधना से हुई। इस आध्यात्मिक आयोजन में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी शामिल हुए। आश्रम के अध्यक्ष कमलेश डी. पटेल ‘दाजी’ ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पूर्व राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय प्रवास पर ध्यान साधना के लिए शाहजहांपुर पहुंचे हैं। रिलायंस परिसर में बने हेलीपैड पर जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे काफिले के साथ आश्रम पहुंचे। आश्रम में मिशन के सचिव उमा शंकर बाजपेई, संयुक्त सचिव अर्जुन अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, केंद्र प्रभारी सर्वेश चंद्रा और राज गोपाल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका अभिनंदन किया। श्री कोविंद ने पूज्य दाजी से भेंट कर ध्यान सत्र में सहभागिता की। कार्यक्रम में देश-विदेश से आए हजारों अभ्यासी एकात्म भाव से ध्यान में लीन दिखे और मानव कल्याण व विश्व शांति की कामना की। पूरा आश्रम परिसर श्रद्धा और साधना के वातावरण से गूंजता रहा। दाजी ने अपने संदेश में बाबूजी महाराज के वचनों का स्मरण कराते हुए कहा कि आत्मा अपनी जंजीरों से मुक्त होना चाहती है, जो सर्वोच्च स्तर की महत्वाकांक्षा है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य ईश्वर से पूर्ण एकात्म होना है और जब तक यह ध्येय प्राप्त न हो, तब तक प्रयास जारी रहना चाहिए। लक्ष्य के प्रति सजगता आलस्य को स्वतः पराजित कर देती है। ध्यान सत्र के बाद मिशन के अभ्यासी और ख्यातिलब्ध भजन गायक चरन प्रीत ने “सजा दो घर गुलशन सा मेरे सरकार आए हैं” और “लालाजी की याद में हम सब खो जाएँ” जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। सायंकालीन सत्र में भी दाजी ने साधकों को ध्यान कराया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में शिक्षा सुधार पर शिक्षकों का मंथन:नवाचार, नामांकन वृद्धि और शैक्षिक गुणवत्ता पर हुई चर्चा
    Next Article
    एसपी कासगंज ने रिक्रूट आरक्षियों के साथ बैठक की:पुलिस लाइन में अनुशासन और बेहतर पुलिसिंग के बारे में बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment