Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में श्री बड़े हनुमान मंदिर में रंगों का उत्सव:अबीर-गुलाल और फूलों की होली में झूमे श्रद्धालु, रंगों से सजे हनुमान जी

    2 hours ago

    1

    0

    होली के एक दिन पहले संगम स्थित श्री बड़े हनुमान मंदिर में रंगों और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंदिर परिसर में धूमधाम से होली का उत्सव मनाया गया, जहां अबीर-गुलाल की बारिश के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा को भव्य तरीके से रंगों से सजाया गया। इसके बाद विधि-विधान से आरती की गई। आरती के समय पूरा मंदिर परिसर जयकारों और होली गीतों से गूंज उठा। इस दौरान मंदिर के पुजारियों ने भी जमकर गुलाल उड़ाया। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। उत्सव के दौरान फूलों की होली भी खेली गई। रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा के बीच श्रद्धालु झूमते और नाचते नजर आए। भक्ति, रंग और उमंग के इस अनोखे संगम ने होली के पर्व की खुशियों को दोगुना कर दिया। मंदिर में देर तक उत्सव का माहौल बना रहा और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ होली के स्वागत में जुटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में होली के रंग में रंगे लोग:पिचकारी लेकर मस्ती कर रहे बच्चे, आनन्देश्वर मन्दिर में भी भक्त खेल रहे होली
    Next Article
    B-Town Celebs Holi 2026: शबाना आजमी से लेकर कृति सेनन, कटरीना कैफ और वरुण धवन ने मनाई होली, देखें खास तस्वीरें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment