Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट:प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी , जानिए आज का मौसम अपडेट

    11 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में मौसम विभाग ने 28 मई की शाम से 30 मई की सुबह तक तेज आंधी, धूलभरी हवाएं, वज्रपात, भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। प्रशासन ने लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों, टिन शेड और निर्माणाधीन भवनों से दूर रहने की सलाह दी है। प्रयागराज में बुधवार देर रात से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। रातभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिसका असर गुरुवार सुबह भी देखने को मिला। सुबह से तेज धूप निकलने के बावजूद हवाओं के चलते धूप का असर पहले की तुलना में कुछ कम रहा, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज गर्मी के बीच तापमान में मामूली गिरावट भी दर्ज की गई है। हालांकि धूप तेज रहने के कारण गर्मी का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सुबह से तेज धूप के बीच लोग घर से निकलते समय पूरी सावधानी बरतते नजर आए। सड़क पर निकलने वाले लोग गमछा, टोपी और छाते का सहारा लेते दिखे, ताकि गर्म हवाओं और धूप से बचाव किया जा सके। दोपहर में हीट वेव का अलर्ट जारी मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के समय हीट वेव का असर फिर बढ़ सकता है। विभाग ने लोगों को दोपहर में तेज धूप से बचने और जरूरी होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी है। तेज हवाओं और मौसम में बदलाव के चलते सुबह लोगों को थोड़ी राहत जरूर महसूस हुई, लेकिन उमस और गर्मी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। गर्मी से कैसे बचें, ग्राफिक से समझिए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व मेयर गौरव गोयल ने शालू सैनी को किया सम्मानित:लावारिस शवों के अंतिम संस्कार और बेसहारा लोगों की सेवा के लिए
    Next Article
    30 मई को लखनऊ रहेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह:नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन करेंगे, इकाना के पास होगा कार्यक्रम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment