Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश:अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा, शाम तक भारी बारिश का अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। सोमवार देर रात शुरू हुई बारिश मंगलवार सुबह तक होती रही। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। आसमान में काले घने बादल छाए रहने से दिन में भी हल्का अंधेरा नजर आ रहा है। देखें तस्वीरें…… मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मंगलवार शाम तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, अगले दो दिनों तक रुक-रुककर बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और गरज-चमक का अलर्ट है, जिसमें प्रयागराज भी शामिल है। सुबह से मौसम सुहाना बना हुआ है बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहावना बना हुआ है। हालांकि लगातार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में जलभराव की परेशानी बढ़ सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज प्रयागराज का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल मौसम का मिजाज अगले दो दिनों तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है। लोगों को बारिश के दौरान जरूरी होने पर ही घर से निकलने और मौसम संबंधी चेतावनियों पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
    Click here to Read more
    Prev Article
    नखास में नखास धार्मिक आयोजन:आज रात सजेगा सीरत-उन-नबी का जलसा, हाफिज साकिब और अब्दुल वाहिद करेंगे खिताब
    Next Article
    ट्रॉली बैग में मिला शव ओडिशा की महिला का निकला:चेन्नई में कटा सिर मिला,लिव-इन पार्टनर पर हत्या का शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment