Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में देर रात बदला मौसम, कुछ जगह हुई झमाझम-बारिश:काले घने बादल छाए, साथ में चल रही तेज हवाएं

    10 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में सोमवार देर रात अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई तो कई इलाकों में रिमझिम फुहारें पड़ीं। दिनभर तेज धूप रहने के बाद बीच-बीच में बादल छाए हुए थे, लेकिन देर रात अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई और मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग की ओर से सुबह से ही देर रात बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। इसके बाद रात में अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। शहरी इलाकों में जहां रिमझिम बारिश हुई, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ कई इलाकों में तेज हवाएं भी चलीं। मंगलवार सुबह भी आसमान में बादल छाए हुए हैं और तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर मौसम इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। चार दिन बाद फिर सक्रिय हुआ मानसून प्रयागराज में पिछले करीब चार दिनों से बारिश का दौर थमा हुआ था। इस दौरान दिन में तेज धूप निकल रही थी और उमस भी महसूस हो रही थी। अब सोमवार देर रात हुई बारिश के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होता दिखाई दे रहा है। मंगलवार सुबह से बादल छाए रहने और मौसम में बदलाव के बाद बारिश का दौर दोबारा शुरू होने की उम्मीद बढ़ गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में चिराग पासवान ने किए बांके बिहारी के दर्शन:20 मिनट तक मंदिर में रहे, सेवायत ने मोर पंख और प्रसाद दिया
    Next Article
    माफिया दिलीप मिश्रा के बेटे बने गैंगस्टर के गुर्गे:एक तिहाड़ में बंद; दूसरा STF के हत्थे चढ़ा, दिल्ली जाने पर गैंग से जुड़े

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment