Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में विश्व शांति के लिए 5 दिवसीय अनुष्ठान शुरू:महंत बलवीर गिरी का विशेष अनुष्ठान, उत्तर-दक्षिण के विद्वान दे रहे आहुतियां

    3 hours ago

    1

    0

    संगम नगरी में विश्व कल्याण और शांति की कामना के साथ श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी के महंत बलवीर गिरी महाराज ने पांच दिवसीय विशेष वैदिक अनुष्ठान का आगाज़ किया। लेटे हुए बड़े हनुमान मंदिर से शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में उत्तर और दक्षिण भारत के विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वेदोक्त रीति से पूजन किया जा रहा है। ​अनुष्ठान के पहले दिन श्री बड़े हनुमान मंदिर में 'अष्टद्रव्य गणपति हवन' संपन्न हुआ। महंत बलवीर गिरी ने कई किलो घी, मोदक और विशेष औषधियों के साथ आहुतियां दीं। इस दौरान शुलीनी दुर्गे यंत्र पूजन, रुद्र हवन, तक्षक यंत्र पूजन, महासुदर्शन यंत्र पूजन और हनुमान मूल मंत्र का जप किया गया। ​वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना और अभिषेक की प्रक्रिया भी पूरी की गई। ​युद्धग्रस्त देशों में शांति की प्रार्थना ​महंत बलवीर गिरी महाराज ने बताया कि वर्तमान में विश्व के कई देश युद्ध और अशांति की विभीषिका झेल रहे हैं। उन्होंने कहा, "हनुमान जी और गणपति जी से यही प्रार्थना है कि पूरी दुनिया में शांति स्थापित हो और मानवता का कल्याण हो। भारत हमेशा से 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना के साथ विश्व शांति का अग्रदूत रहा है। तीन चरणों में संपन्न होगा अनुष्ठान ​यह पांच दिवसीय विशेष अनुष्ठान तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया जाएगा ​प्रथम चरण में दो दिन श्री बड़े हनुमान मंदिर, प्रयागराज में पूजन होगा। ​द्वितीय चरण में दो दिन श्रीमठ बाघम्बरी गद्दी में अनुष्ठान किया जाएगा। इसके बाद ​तृतीय चरण में एक दिवसीय विशेष अनुष्ठान पावन तीर्थ नैमिषारण्य (सीतापुर) में संपन्न होगा। ​इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और विश्व शांति के इस महायज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ कमाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में स्कूल वैन पलटी, बच्चे सुरक्षित:10 बच्चों को ले जा रही वैन के ब्रेक फेल होने की आशंका, ड्राइवर घायल
    Next Article
    मखाना खेती पर सरकार दे रही 40,000 अनुदान:मऊ में उद्यान विभाग किसानों को सिखाएगा उन्नत तकनीक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment