Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में स्कूल वैन पलटी, बच्चे सुरक्षित:10 बच्चों को ले जा रही वैन के ब्रेक फेल होने की आशंका, ड्राइवर घायल

    3 hours ago

    1

    0

    रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि वैन में सवार करीब 10 बच्चे सुरक्षित बच गए। चार से पांच बच्चों को मामूली खरोंचें आई हैं। यह घटना मुलीहामऊ गांव के पास शनिवार, 7 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे हुई। स्कूली वैन बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, प्रथम दृष्टया वैन का ब्रेक फेल होना हादसे की वजह मानी जा रही है। घायल ड्राइवर की पहचान मुलीहामऊ गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। वैन में सवार बच्चे थाना मिल एरिया क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह वैन मुलीहामऊ गांव के पास स्थित राम जानकी पब्लिक स्कूल की थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्चों को वैन से बाहर निकालकर उनकी मदद की। हैरानी की बात यह भी रही कि वैन में सीएनजी किट भी लगी हुई थी, जिससे बड़े हादसे की आशंका थी। हालांकि, समय रहते स्थिति संभल गई और सभी बच्चे सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घायल ड्राइवर को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर की 24.77 करोड़ की जमीन सरकारी खाते में दर्ज:मानकों को ताक पर रखकर शौकत ने अपने नाम कराई थी, सिविल लाइंस में है कीमती जमीन
    Next Article
    प्रयागराज में विश्व शांति के लिए 5 दिवसीय अनुष्ठान शुरू:महंत बलवीर गिरी का विशेष अनुष्ठान, उत्तर-दक्षिण के विद्वान दे रहे आहुतियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment