Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज नगर निगम के कर्मचारियों पर FIR:जोन 1 कार्यालय की बिल्डिंग का पोर्च ढहने से बुजुर्ग की मौत में लिखा गया मुकदमा

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज नगर निगम जोन-1 कार्यालय में बिल्डिंग का पोर्च गिरने से बुजुर्ग की मौत के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मृतक के बेटे आयान खुर्शीद की तहरीर पर खुल्दाबाद थाने में नगर निगम के जोनल अधिकारी और अन्य अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में निर्माणाधीन और जर्जर भवन में कार्यालय संचालित करने तथा सुरक्षा इंतजामों में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। बेटे ने तहरीर में बताया, कई दिनों से दौड़ाया जा रहा था करैली निवासी आयान खुर्शीद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता मोहम्मद खुर्शीद 8 अक्टूबर को नगर निगम जोन-1 कार्यालय में अपनी जमीन का खसरा लेने गए थे। आरोप है कि कई दिनों से उन्हें खसरा देने के नाम पर चक्कर लगवाए जा रहे थे और उसी दिन एक बार फिर बुलाए जाने पर वह कार्यालय पहुंचे थे। कार्यालय से निकलते समय हुआ हादसा एफआईआर के मुताबिक, बाबू परमेंद्र कुमार से मिलने के बाद जैसे ही मोहम्मद खुर्शीद कार्यालय से बाहर निकल रहे थे, तभी भवन का जर्जर पिलर उनके ऊपर गिर गया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई। इस घटना ने नगर निगम की कार्यप्रणाली और भवन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे। निर्माणाधीन भवन में कार्यालय चलाने पर सवाल शिकायतकर्ता का आरोप है कि नगर निगम कार्यालय के एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा था, जबकि दूसरे हिस्से में आम लोगों का आवागमन और कार्यालय का संचालन जारी था। यदि निर्माण कार्य के दौरान कार्यालय को किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था। आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, जिसके कारण एक व्यक्ति की जान चली गई। जांच के बाद तय होगी जिम्मेदारी खुल्दाबाद थाना प्रभारी केशव वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसे के समय भवन की स्थिति क्या थी, निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और लापरवाही के लिए कौन-कौन जिम्मेदार है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूट्यूबर अश्वी यादव समेत 5 पर रंगदारी का केस दर्ज:इटावा में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ वसूलने का आरोप
    Next Article
    चंदौली में नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा:मंदिरों में सुबह से उमड़ी भीड़, भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment