Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूट्यूबर अश्वी यादव समेत 5 पर रंगदारी का केस दर्ज:इटावा में निजी फोटो वायरल करने की धमकी देकर 1.75 करोड़ वसूलने का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    इटावा में यूट्यूबर अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव समेत पांच लोगों पर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। पीड़ित का दावा है कि निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी देकर उनसे करीब 1.76 करोड़ रुपये वसूले गए और बाद में भी रकम मांगी गई। न्यायालय के आदेश पर भरथना थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आशुतोष का आरोप है कि व्यक्तिगत संबंधों के दौरान उनकी निजी फोटो और जानकारी हासिल कर ली गई थी। बाद में इन फोटो को उनकी पत्नी, परिवार, रिश्तेदारों और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को दिखाने की धमकी देकर रुपये मांगे जाने लगे। निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी आशुतोष के मुताबिक, अप्रैल 2024 में उन्हें फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र में बिजली कार्यालय के पास बुलाकर निजी फोटो सार्वजनिक करने की धमकी दी गई। इससे डरकर वह रुपये देने लगे। उन्होंने दावा किया कि तीन अप्रैल 2024 से चार मई 2026 के बीच अलग-अलग बैंक खातों, फर्म के खाते और नकद के जरिए कुल 1 करोड़ 75 लाख 68 हजार 683 रुपये दिए। पीड़ित के अनुसार अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव को करीब 77.16 लाख रुपये, नीतू सिंह यादव को 38.50 लाख रुपये, शिवम यादव को 72 हजार रुपये और गीतांजलि जादौन को डेढ़ लाख रुपये देने का आरोप लगाया गया है। इसके अलावा दुकान, सैलून और निर्माण सामग्री समेत अन्य कामों के नाम पर भी रुपये दिए जाने की बात कही गई है। आशुतोष ने आरोप लगाया 15 नवंबर 2025 को उनसे 58 लाख रुपये और मांगे गए। इसके बाद यादव सीड्स फर्म के खाते से 30 लाख रुपये, 19 नवंबर को 18 लाख रुपये और 20 नवंबर को नीतू सिंह यादव को 10 लाख रुपये दिए गए। उनका कहना है कि इसके बाद भी रुपये मांगने का सिलसिला बंद नहीं हुआ। आशुतोष के अनुसार, अभिषेक यादव ने उनसे दोबारा 50 लाख रुपये मांगे। रुपये देने में असमर्थता जताने पर उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर अश्वी यादव उर्फ शिवांगी यादव के माध्यम से दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी गई। दो लोगों ने उनकी कार रोक ली आशुतोष ने प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन सितंबर 2026 को वह कार से भरथना क्षेत्र के जिंझुआ स्थित अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। शाम करीब साढ़े सात बजे जिंझुआ पुल के पास बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी कार रोक ली। आरोप है कि दोनों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे और उनसे पांच करोड़ रुपये मांगे। आशुतोष का आरोप है कि रुपये नहीं देने पर उन्हें दुष्कर्म के मुकदमे में जेल भिजवाने की धमकी दी गई। उन्होंने पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर फोन करने का प्रयास किया तो दोनों लोग मौके से भाग गए। आशुतोष ने पहले पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर भरथना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांड ने सींग मारकर गर्भवती घोड़ी का पेट फाड़ा:गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत, बदायूं में घर के बाहर बंधी थी घोड़ी; हालत गंभीर
    Next Article
    प्रयागराज नगर निगम के कर्मचारियों पर FIR:जोन 1 कार्यालय की बिल्डिंग का पोर्च ढहने से बुजुर्ग की मौत में लिखा गया मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment