Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज रामलीला के रावण बोले-चुनाव लड़ने पर पुष्पक विमान देंगे:रामलला के भक्त हैं शरद कुशवाहा, फिल्मों और थिएटर में कर चुके हैं काम

    6 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज की 150 साल से ज्यादा पुरानी कटरा रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे शरद कुशवाहा अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। उनसे पूछा गया कि आज के समय में मौका मिले तो किसका हरण करना चाहेंगे? इस पर उन्होंने कहा- अगर मुझे मौका मिले किसी का हरण करने का, तो इस टाइम सिक्किम का गवर्नर है, उसका हरण करूंगा। उन्होंने यह बात राज्यपाल की नियुक्ति और एक कथित अपराधी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने को लेकर उठे विवाद के संदर्भ में कही। शामली के रहने वाले शरद कुशवाहा पिछले दो साल से मुंबई में रहकर थिएटर, फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रहे हैं। मंच पर रावण बनने वाले शरद असल जिंदगी में भगवान राम और महादेव के भक्त हैं। उन्होंने बताया कि राम मंदिर बनने के करीब 20-25 दिन बाद ही वह अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचे थे। वहीं, आज का रावण चुनाव लड़े तो जनता से क्या वादा करेगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सभी को आने-जाने के लिए पुष्पक विमान देंगे। नेताओं के वादों पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता को सपने दिखाने पड़ते हैं। दैनिक भास्कर से रावण का किरदार निभाने वाले शरद कुशवाहा की। पढ़िए पूरी बातचीत…. सवाल: रावण का किरदार निभाकर कैसा लग रहा है? जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे रामलीला में रावण का किरदार निभाने का मौका मिला, यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। सवाल: आप कहां के रहने वाले हैं और रामलीला में कैसे आए? जवाब: मेरा नाम शरद कुशवाहा है। मैं शामली जिले का रहने वाला हूं और पिछले दो साल से मुंबई में रह रहा हूं। थिएटर करता हूं और फिल्मों व वेब सीरीज में भी काम कर चुका हूं। जब पता चला कि कटरा में अतुल जैन सर रामलीला करा रहे हैं, तो मैं मुंबई से यहां आया। ऑडिशन दिया और मेरा चयन हो गया। सवाल: आपने रावण का ही किरदार क्यों चुना? जवाब: मेरा मुख्य मकसद अपने वास्तविक व्यक्तित्व से अलग किरदार निभाना था। एक अभिनेता के लिए ऐसा चरित्र निभाना चुनौतीपूर्ण होता है, जो वह असल जिंदगी में नहीं है। जैसे कोई हीरो है तो उसके लिए विलेन बनना चुनौती है। रावण का व्यक्तित्व भी मुझे आकर्षित करता है, क्योंकि वह किसी के सामने झुकता नहीं था, भगवान के सामने भी नहीं। सवाल: रावण का किरदार निभाने पर लोगों ने कभी आपके साथ गलत व्यवहार किया? जवाब: कभी-कभी ऐसे कमेंट सुनने को मिले हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इस रावण को निकालो, मुझे मारना है। मैं तीन साल तक रामलीला कर चुका हूं और करेली में भी दो साल तक रावण का किरदार निभाया है। कुछ लोग मुझे सच में रावण समझने लगते हैं। मैं सोचता हूं कि मैंने क्या किया, मैं तो सिर्फ अपना किरदार निभा रहा हूं। सवाल: सीता हरण करते समय आपके मन में क्या चलता है? जवाब: हर बार अलग-अलग फीलिंग होती है। मंच पर कई तरह की चुनौतियां भी आती हैं। इस बार सीता हरण के दौरान हमारी सह-कलाकार सूर्या के साथ दृश्य करते समय ध्यान रखना पड़ रहा था कि वह हाथ से फिसल न जाएं। मंच पर अभिनय करते समय ऐसी छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना पड़ता है। सवाल: रावण का किरदार निभाते हैं, तो क्या रामलला के दर्शन करने भी गए? जवाब: हां, बिल्कुल गया हूं। रामजी पर मेरी पूरी आस्था है। राम मंदिर बनने के करीब 20-25 दिन बाद ही मैं अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचा था। सवाल: कलियुग का रावण भी राम का भक्त है? जवाब: बिल्कुल, मैं रामजी का भक्त हूं। मैं महादेव की भी पूजा करता हूं। सवाल: आज के समय में मौका मिले तो किसका हरण करना चाहेंगे? जवाब: अगर मुझे मौका मिले किसी का हरण करने का, तो इस टाइम सिक्किम का गवर्नर है, उसका हरण करूंगा। न्यूज में भी आपने देखा होगा कि एक विक्टिम और एक अपराधी के मामले को लेकर चर्चा हुई है। मेरा मानना है कि अपराधियों को इतनी बड़ी पोस्ट पर नहीं बैठाना चाहिए। मौका मिले तो मैं उनका हरण करूंगा। सवाल: आज के समय में रावण चुनाव लड़े तो जनता से क्या वादा करेगा? जवाब: मैं कहूंगा कि ट्रैफिक की समस्या खत्म कर दूंगा और सभी को आने-जाने के लिए पुष्पक विमान दूंगा। जहां जाना हो, मेरे पुष्पक विमान से चले जाइए। नेताओं को चुनाव जीतने के लिए जनता को सपने दिखाने होते हैं, तो मैं भी ऐसा ही वादा कर दूंगा। सवाल: क्या कलियुग का रावण एलन मस्क बनना चाहता है? जवाब: हां, एलन मस्क को भी अपने साथ ले लेंगे। सवाल: रावण के इस लुक और किरदार के लिए कितनी तैयारी करनी पड़ती है? जवाब: इस बार करीब 30 दिन तक रिहर्सल किया। हम सुबह 10 बजे आते थे और शाम 6 बजे तक अभ्यास करते थे। इसमें पूरी टीम ने मेहनत की है। निर्देशक अतुल जैन जी ने हमें बहुत अच्छा सिखाया। मैं अपने कमरे में भी शीशे के सामने डायलॉग बोलकर और अभिनय करके अभ्यास करता था। दर्शक अपना समय निकालकर रामलीला देखने आते हैं, इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि उन्हें ऐसा प्रदर्शन दें, जिसे वे लंबे समय तक याद रखें। सवाल: रामजी को सामने देखकर रावण के किरदार में कैसी भावना आती है? जवाब: रामजी को सामने देखकर गुस्सा ही आता है कि मार देंगे इसको। यह किरदार के भीतर की भावना है। सवाल: आप विभीषण को विलेन मानते हैं या हीरो? जवाब: विभीषण हीरो हैं, अच्छे हैं। लेकिन कभी-कभी सोचता हूं कि उन्होंने भाई से गद्दारी क्यों की? सिंहासन के लिए दुश्मन से मिल गए और मुझे मारकर खुद सिंहासन पर बैठ गए। अरे, मुझसे मांग लेते भाई, दे देता तुझे मैं। सवाल: असल जिंदगी में आप किसकी पूजा करते हैं? जवाब: सबसे पहले मैं शिवजी की पूजा करता हूं। मैं पूरी तरह महादेव का भक्त हूं। रावण भी शिवजी के भक्त थे और मैं भी उनकी पूजा करता हूं। बाकी सभी के प्रति भी मेरी आस्था है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कछवां में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने किया ऐलान:बोलीं- राज करने नहीं, बल्कि जनादेश पर काम करूंगी; दशहरा के बाद यूपी का दौरा करेंगी
    Next Article
    अयोध्या में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट,:सात लोगों पर केस दर्ज, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट और धमकी देने के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment