Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज-दिल्ली रूट पर 5 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें:यात्रियों को राहत, 5 से 10 मार्च तक चलेंगी 24 कोच तक की ट्रेनें

    1 hour ago

    1

    0

    उत्तर मध्य रेलवे ने होली के त्योहार पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज और दिल्ली के बीच 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 5 से 10 मार्च के बीच संचालित होंगी, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। रेलवे द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रयागराज से दिल्ली के लिए अलग-अलग तारीखों पर विशेष फेरे लगाए जाएंगे। 5 मार्च (गुरुवार) को गाड़ी संख्या 04141/04142 का संचालन होगा, जिसमें एसी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और इकोनॉमी कोच सहित कुल 22 डिब्बे होंगे। 6 मार्च (शुक्रवार) को गाड़ी संख्या 04143/04144 पटरी पर उतरेगी, जिसमें 24 कोच होंगे, जिनमें 9 स्लीपर और 8 सामान्य कोच शामिल हैं। 7 मार्च (शनिवार) को गाड़ी संख्या 04145/04146 का संचालन 20 कोचों के साथ किया जाएगा। 8 मार्च (रविवार) को गाड़ी संख्या 04149/04150 चलेगी, जिसमें चेयरकार की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अंतिम फेरे के रूप में 9 मार्च (सोमवार) को गाड़ी संख्या 04147/04148 चलेगी, जिसमें सबसे अधिक 11 स्लीपर कोच लगाए गए हैं। ज्यादातर स्पेशल ट्रेनें (04141, 04143, 04145, 04147) प्रयागराज से रात 09:30 बजे प्रस्थान करेंगी और अगले दिन सुबह 09:00 बजे दिल्ली पहुँचेंगी। वापसी में ये ट्रेनें दिल्ली से सुबह 10:15 बजे चलकर रात 11:45 बजे प्रयागराज वापस आएँगी। रविवार (8 मार्च) को चलने वाली गाड़ी संख्या 04149 प्रयागराज से रात 08:00 बजे रवाना होगी। ये सभी ट्रेनें रास्ते में फतेहपुर, गोविंदपुरी (कानपुर), इटावा, टूंडला, अलीगढ़, दादरी और गाजियाबाद स्टेशनों पर रुकेंगी। इस व्यवस्था से प्रयागराज और कानपुर के आसपास के यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए सीधा विकल्प मिलेगा। होली के दौरान नियमित ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए इन स्पेशल ट्रेनों में बुकिंग शुरू कर दी गई है। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार स्लीपर या एसी क्लास में टिकट बुक करा सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    19 मार्च से जांची जाएंगी UP बोर्ड की कापियां वाराणसी:वाराणसी में बनाए गए हैं चार मूल्यांकन केंद्र, 2500 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगेगी
    Next Article
    काशी में होले खेलने पहुंचे 20 देशों के पर्यटक:एक-दूसरे को खिलाया गुझिया, विदेशी पर्यटक बोले- स्पेशली रंग का उत्सव मनाने आते हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment