Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पसमांदा मंच बोला-RSS हितैषी, धर्मगुरुओं पर सवाल उठे:सहारनपुर में 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी साधा निशाना

    1 hour ago

    1

    0

    सहारनपुर में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज होती नजर आ रही है। इसी क्रम में हिंदुस्तानी पसमांदा मंच द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई अहम बयान सामने आए। मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद रिजवान अंसारी ने संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को विस्तार से रखा। प्रेस वार्ता के दौरान रिजवान अंसारी ने कहा कि हिंदुस्तानी पसमांदा मंच देश के उस मेहनतकश मुस्लिम वर्ग की आवाज है, जिसने सदियों से अपने कौशल और परिश्रम के बल पर राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है। इसके बावजूद यह वर्ग सामाजिक भेदभाव, राजनीतिक उपेक्षा और तथाकथित सेक्युलर दलों की वोट बैंक राजनीति के कारण अपने अधिकारों से वंचित रहा। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पसमांदा समाज अपनी अलग पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करे। इस दौरान अंसारी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वर्षों से RSS के बारे में जो धारणाएं बनाई गई हैं, वे पूरी तरह सही नहीं हैं। उनके मुताबिक RSS न तो मुसलमानों का दुश्मन है और न ही कट्टरता का प्रतीक, बल्कि यह संगठन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता की बात करता है। वहीं, मुस्लिम धर्मगुरुओं और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग समुदाय को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। अंसारी ने कहा कि मुसलमानों को RSS से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने ही समाज के उन लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, जो उन्हें गुमराह करते हैं। अंत में उन्होंने कहा कि पसमांदा मंच का संघर्ष केवल एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    29 अप्रैल को शिव मंदिर पर लहराएगा ध्वज:सीएम योगी करेंगे ध्वजारोहण, 1000 कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद
    Next Article
    माटी कला उद्यमियों को 10 लाख तक का ऋण:मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत मिलेगा लाभ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment