Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माटी कला उद्यमियों को 10 लाख तक का ऋण:मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत मिलेगा लाभ

    1 hour ago

    1

    0

    मऊ जिले में माटी कला से जुड़े उद्यमियों और शिल्पकारों को मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने दी। राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा माटीकला बोर्ड का गठन किया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए शासन द्वारा सभी जनपदों को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को हो रहे नुकसान के मद्देनजर प्लास्टिक से निर्मित कप, प्लेट आदि के उपयोग पर प्रतिबंध के बाद मिट्टी के पात्रों के उपयोग और उनके औद्योगिक उत्पादन को बढ़ावा देना है। योजना के तहत, 18 से 55 वर्ष की आयु के पारंपरिक माटी कला कारीगरों, उद्यमियों, शिल्पकारों, समूहों और समितियों को बैंक के माध्यम से 10 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। इसमें बैंक द्वारा ऋण धनराशि का 95 प्रतिशत और उद्यमी का स्वयं का अंशदान 5 प्रतिशत दिए जाने का प्रावधान है। पूंजीगत ऋण की धनराशि पर 25 प्रतिशत तक मार्जिन मनी के रूप में अनुदान भी प्राप्त होगा। 5 लाख रुपये से अधिक का ऋण प्राप्त करने के लिए आवेदक का कम से कम आठवीं कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, संगीत पैलेस, निजामुद्दीनपुरा, मऊ, या मोबाइल नंबर 7408410764 और 7905331603 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पसमांदा मंच बोला-RSS हितैषी, धर्मगुरुओं पर सवाल उठे:सहारनपुर में 2027 चुनाव से पहले बढ़ी सियासी हलचल, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर भी साधा निशाना
    Next Article
    फसल अवशेष जलाने से लगी आग, पेट्रोल पंप तक पहुंची:पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर एक घंटे आवागमन हुआ बाधित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment