Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत का जश्न मनाया:इटावा के शास्त्री चौराहा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की

    3 hours ago

    2

    0

    इटावा। पश्चिम बंगाल, असम और पांडिचेरी में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहा पर एकत्र होकर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। शहर के शास्त्री चौराहा पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ दिखाई दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया। आतिशबाजी से पूरा क्षेत्र रोशन हो गया और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान राहगीरों का भी ध्यान इस आयोजन की ओर आकर्षित हुआ। देखें, 6 तस्वीरें… सबका साथ सबका विकास की जीत बताया मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि यह जीत सबका साथ, सबका विकास की नीति की जीत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का ही परिणाम है कि तीनों राज्यों में भाजपा को जनता का भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताकर विकास के पक्ष में मतदान किया है। बंगाल में बदलाव और सुशासन की उम्मीद जिलाध्यक्ष ने पश्चिम बंगाल के परिणामों पर खास तौर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने ममता सरकार को सत्ता से बाहर कर बदलाव का रास्ता चुना है। उन्होंने कहा कि अब बंगाल में सुशासन स्थापित होगा और प्रदेश विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ सरकार चलाएगी और लंबे समय से चले आ रहे भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद इस जश्न कार्यक्रम में पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, प्रेमदास कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़, सतेंद्र राजपूत, हरनाथ कुशवाहा, विनीता गुप्ता, अशोक चौबे, कृपानारायण तिवारी, बासु चौधरी, यशवर्धन चौधरी, अमित तिवारी, अनूप जाटव, संजीव भदौरिया, आयुष राज, राजकमल यादव, सुरेश राजपूत, अभिषेक मिश्रा, मधु तोमर, संजू बाबू शाक्य, जितेंद्र पाल, प्रीति दुबे, राजकुमार वर्मा, समीर सक्सेना, रोहित शाक्य, अंकित सैनी, विमलेश शाक्य, सनी शर्मा, कमलेश कठेरिया, पूनम पाण्डेय, नीतू नारायण मिश्रा, मनीषा शुक्ला, सोनिया चक, पूनम तिवारी और मोहिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में महिला पर खेत में जानलेवा हमला:घास काटते समय धारदार हथियार से वार, खून से लथपथ मिली
    Next Article
    सुल्तानपुर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ₹20,000 नकद और टैबलेट बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment