Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में 24 घंटे में चोरी का खुलासा:दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, ₹20,000 नकद और टैबलेट बरामद

    3 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर चोरी की एक घटना का खुलासा किया है। इस मामले में दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया गया है और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर द्वारा चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी कादीपुर के निर्देशन में थाना कादीपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना कादीपुर पुलिस बल ने सोमवार को हरिपुर से श्यामजी विश्वकर्मा और रामजी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्तों की उम्र लगभग 22 वर्ष है और वे दौलतपुर, थाना कादीपुर, जनपद सुल्तानपुर के निवासी हैं। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्त कादीपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इन चोरों की गिरफ्तारी से कुल चार चोरी की घटनाओं का अनावरण हुआ है। पुलिस ने इनके पास से दो टैबलेट, लगभग 20,000 रुपये नकद और चांदी की पायल बरामद की है। बरामद सामान की पहचान संबंधित पीड़ितों ने कर ली है। अभियुक्तों को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुल्तानपुर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संत कुमार, हेड कांस्टेबल अभिषेक शर्मा, कांस्टेबल बलराम सिंह, कांस्टेबल अंगद यादव, कांस्टेबल सूर्यप्रत और कांस्टेबल सूरज पटेल शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में जीत का जश्न मनाया:इटावा के शास्त्री चौराहा पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की
    Next Article
    किसानों को मुफ्त और 50% अनुदान पर बीज:2026-27 बीज योजना लागू, ई-लॉटरी से चयन; ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment