Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पश्चिम बंगाल की जीत पर मुजफ्फरनगर में BJP का जश्न:कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर ढोल-नगाड़े पर किया डांस, मंत्री ने बांटी झालमुड़ी

    3 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुजफ्फरनगर में जश्न मनाया गया। शहर के शिव चौक पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ जीत का जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और सड़कों पर डांस किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "भाजपा जिंदाबाद" के नारे गूंजते रहे। प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान के साथ मिलकर कार्यकर्ताओं को झालमुड़ी बांटी। डॉ. संजीव बालियान ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों पर जनता के विश्वास का परिणाम है। जश्न के दौरान आतिशबाजी भी की गई। सुरक्षा व्यवस्था के लिए शिव चौक पर भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिसमें शहर कोतवाली, नई मंडी कोतवाली, सिविल लाइन, खालापार और सिखेड़ा समेत कई थानों की पुलिस फोर्स शामिल थी। भाजपा नेताओं ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत आने वाले समय में पार्टी को और मजबूती देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:सांसद ने फहराया झंडा, विधायकों ने लड्डू खिलाकर बधाई दी
    Next Article
    जुए का विरोध करने पर महिला पर पथराव:अमरोहा में दबंगों ने घर पर छत से पथराव किया, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment