Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुश्तैनी बंगले में आग लगाने का आरोप:कानपुर देहात में सदमे में 60 साल की बुजुर्ग महिला की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज रजऊ गांव में एक परिवार के पुश्तैनी बंगले में आग लगाने का आरोप लगा है। इस आगजनी में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं, आग और नुकसान का सदमा बर्दाश्त न कर पाने से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा परिवार ग्राम समाज की ज़मीन पर झोपड़ी रख कर रह रह रहे थे ज़मीन से बेदखली के आदेश के बाद 2 दिनों से राजस्व टीम जगह खाली कराने मौके पर जा रही थी रजऊ गांव की पूजा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने गांव के ही सौरभ और रामकिसुन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के मुताबिक, 23 सितंबर की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी उनके पूर्वजों के बंगले पर पहुंचे और उसमें आग लगा दी। आरोप है कि देखते ही देखते आग ने पूरे बंगले को अपनी चपेट में ले लिया। घर के अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। परिवार का यह भी आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें और पूरे परिवार को जिंदा जलाने और जान से मारने की धमकी दी। रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची पूजा की बहन सुषमा देवी को भी चोट लगने का आरोप है। आग से हुए भारी नुकसान और घर के सामान को जलता देखकर 60 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी सोबरन लाल राजपूत सदमे में आ गईं। परिजनों के अनुसार, रोते-रोते उनकी तबीयत बिगड़ गई और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। इस मामले पर रसूलाबाद कोतवाली प्रभारी शिवनारायण सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव में ग्राम समाज की जमीन को लेकर विवाद था। राजस्व की टीम मौके पर गई थी। ये लोग ग्राम समाज की जमीन पर झोपड़ी रखकर रह रहे थे। महिला की तबीयत बिगड़ी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है और शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हिस्ट्रीशीटर की मौत की वजह पोस्टमार्टम में भी साफ नहीं:बिसरा जांच से खुलेगा राज, CCTV-CDR खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    कुचलते हुए लोग भागे, मैं जिंदा; लेकिन पति नहीं बचे:हाथ जोड़कर गुहार लगाती रही, नोएडा अग्निकांड में प्रत्यक्षदर्शियों की आपबीती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment