Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति को तलाशते हुए रोहतक पहुंची आंध्र प्रदेश की महिला:बोली- समुद्र किनारे की शादी, 40 लाख हड़पकर हरियाणा आया, होटलों में यौन शोषण किया

    12 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के रोहतक में आंध्र प्रदेश की एक महिला ने तिलक नगर के एक युवक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि युवक ने मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उससे दोस्ती की। फिर खुद को 'आर्य समाजी' बताकर फर्जी तरीके से शादी रचाई। आरोपी युवक ने न केवल उसका शारीरिक शोषण किया, बल्कि घर बनाने के नाम पर करीब 40 लाख रुपए भी ऐंठ लिए। आरोपी युवक का भाई गुरुग्राम पुलिस में ASI के पद पर तैनात है। महिला का आरोप है कि पुलिस थाने में दोनों के बीच हुए समझौते का पत्र भी गायब करा दिया गया है। अब महिला को न्याय दिलाने के लिए सामाजिक संगठनों ने पहल की है। अब सिलसिलेवार पढ़िए क्या है पूरा मामला… सामाजिक संगठनों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र पांचाल और 'भारत मुक्ति मोर्चा' की मनीषा बिरला बोहत ने कहा कि ढाई महीने से महिला दर-दर भटका रही है। बार बार SP से मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। एससी-एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी का प्रावधान है, लेकिन डेढ़ महीना बीतने के बाद भी आरोपी बाहर घूम रहा है। अगर जल्द न्याय नहीं मिला, तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर विशाखापट्‌टनम भेजी रोहतक सिविल लाइन थाने की SHO अंकिता ने बताया कि महिला की शिकायत पर रोहतक में जो कार्रवाई बनती थी, वह की गई है। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके विशाखापट्टनम भेज दी है। आगे की कार्रवाई वहां की पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुप्रीम कोर्ट बोला- UCC लागू करने का समय आ गया:संसद फैसला करे; शरियत कानून में सुधार की जल्दबाजी न करें, इससे नुकसान की संभावना
    Next Article
    अस्पताल में पड़े अनुराग डोभाल को लगा बड़ा झटका, पिता ने संपत्ति से किया बेदखल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment