Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ग्रेटर नोएडा में छत का प्लास्टर गिरा:लैपटॉप-मोबाइल क्षतिग्रस्त, निवासियों ने मेंटेनेंस पर उठाए सवाल

    7 hours ago

    1

    0

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट की रॉयल नेस्ट सोसायटी में एक फ्लैट की छत का प्लास्टर अचानक गिर गया। इस घटना में कमरे में काम कर रहे एक युवक का लैपटॉप और मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त हो गया। यह घटना उस समय हुई जब युवक कमरे में बैठकर काम कर रहा था। लेकिन वह कमरे से बाहर चला गया था तभी प्लास्टर का बड़ा हिस्सा गिरने से उसके उपकरण टूट गए। निवासियों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोसायटी के निवासियों ने करोड़ों रुपये के फ्लैट में इस तरह की घटना पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि कोई व्यक्ति सोते समय प्लास्टर गिरने की चपेट में आता, तो गंभीर चोट लग सकती थी। निवासियों ने सोसायटी के मेंटेनेंस विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि भारी मेंटेनेंस चार्ज लेने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इससे पहले भी कई अन्य सोसायटियों में ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने डंडे से किया हमला, बेटे की मौत:हाथरस में झगड़े के बाद हुई घटना, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    अमरोहा एसपी ने ली क्राइम मीटिंग:अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने के दिए निर्देश, कहा- महिला अपराधों को गंभीरता से लें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment