Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पिता ने ताना मारा तो बेटियों ने मार डाला:मुजफ्फरनगर में बोलीं- 32 साल में शादी और नौकरी न करने पर टोकते थे, छोटी बहन के साथ दरांती गला रेता

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पिता की टोका टाकी से परेशान बड़ी बेटी ने अपने पिता की दरांती से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात में उसकी 16 साल की छोटी बहन ने भी उसका साथ दिया। दोनों ने पिता की हत्या करने की प्लानिंग की। रात को सोते समय चारपाई पर ही सोते समय दरांती से गला रेत दिया। पेट और कंधे पर भी कई वार किए। सुबह मां ने शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद दोनों बहनों ने भी परिजनों के साथ रोने का नाटक किया। पुलिस को जांच के दौरान करीबियों पर ही शक हुआ। परिवार वालों से एक एक कर पूछताछ की। जिसमें दोनों बहनों के बयानों पर पुलिस का शक गहराया। पुलिस ने बड़ी बेटी को कस्टडी में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वो टूट गई। छोटी बहन के भी हत्या में साथ देने की बात बताई। पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के मोरना का है। पुलिस ने हत्याकांड का 6 घंटे में खुलासा कर दिया है। अब समझिए पूरा मामला अब समझिए पूरा मामला भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में रामप्रसाद(55) परिवार का शव सोमवार सुबह घर के मेल गेट के पास लहूलुहान हालत में चारपाई पर मिला। उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए थे। रामप्रसाद खेती-बाड़ी का काम करते थे। पत्नी चंद्रकली ने सुबह करीब 7 बजे पति का शव देखा तो शोर मचाया। इसके बाद गांव के लोगों की भीड़ लग गई। पत्नी चंद्रकली, दो बेटे अमित और सुमित, बेटी कोमल व 16 साल की नाबालिग बेटी रोने बिलखने लगीं। सूचना मिलते ही एसपी देहात आदित्य बंसल, सीओ देवव्रत बाजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हत्या के बाद घर में पत्नी, दोनों बेटों व बेटियों से पुलिस ने पूछताछ की। हत्याकांड का शक किसपर है इसके बारे में पूछा। इस पर परिवार वालों ने अज्ञात पर हत्या का आरोप लगाया। दोनों बेटियां बदल रही थीं बयान एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया -जांच के दौरान मौके पर कई क्लू मिले। डॉग स्क्वायड भी घर में चक्कर लगाता रहा। जिससे शक परिवार वालों पर ही गहराया। इसके बाद परिजनों से एक एक कर पूछताछ की गई। इस दौरान 32 साल की अविवाहित बेटी कोमल और 16 साल की छोटी बेटी अपने बयान बार बार बदलतीं रहीं। काफी देर तक वो पुलिस को गुमराह करती रहीं, लेकिन बाद में उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। बड़ी बेटी कोमल ने बताया - पिता बेटा-बेटी में फर्क करते थे और रोजाना ताने मारते थे। वो कहते थे थे कि मैं 32 साल की हो गई हूं। न तो मेरी शादी हो रही है न मैं कोई नौकरी करती हूं। छोटी बेटी भी तुम्हें देखकर बिगड़ रही है। तुम लोगों को देखकर गांव वाले मुझे ताना मारते हैं। मेरी समाज में बेज्जती हो रही है। कोमल के मुताबिक, पिता के रोज-रोज के ताने सुनकर हम लोग परेशान हो चुके थे। मैंने और छोटी बहन ने पिता की हत्या की प्लानिंग की। रात को सोते समय उन्हें मारने का प्लान बनाया। रात दो बजे हत्याकांड को अंजाम देकर सो गई रात करीब दो बजे पापा बाहर वले गेट के पास गैलरी में सो रहे थे। हम दोनों ने दरांती से उनके गले पर कई वार किए। इस दौरान छोटी बहन पिता के पैर पकड़े रही। ताकि वो छुड़ा न सके। वो जिंदा न बचें इयके लिए कंधे और पेट पर भी दरांती से कई वार कर दिए। इसके बाद हम दोनों अपने कमरों में जाकर सो गए। सुबह मां ने शोर मचाया तो अपने बचने के लिए मां के साथ रोने का नाटक करने लगे, ताकि कोई हम पर शक न कर सके। रामप्रसाद के पास 25 बीघा खेती रामप्रसाद के 6 बच्चों में बड़ी दो बेटियों लता और शिल्पी की शादी हो चुकी है। जबकि दोनों बेटे उनके साथ पुस्तैनी 25 बीघा खेती में हाथ बंटाते थे। हत्याकांड के बाद बेटों और बुजुर्ग पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया - दोनों आरोपी बेटियों को हिरासत में ले लिया गया है। एक बेटी नाबालिग है। दो दिन पहले ही पिता की हत्या की योजना बनाई थी और रविवार रात मौका मिलते ही वारदात को अंजाम दिया। ------------------ ये खबर भी पढ़ें यूपी के 22 साल के कैप्टन की हार्टअटैक से मौत:कश्मीर में पोस्टिंग थी, इकलौते बेटे थे; आज पार्थिव शरीर पहुंचेगा कुशीनगर के 22 साल के कैप्टन अमन सिंह की जम्मू-कश्मीर में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बारामूला में तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें कंधों पर उठाकर हेलीपैड तक ले गए। हेलीकॉप्टर से उन्हें श्रीनगर लाया गया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके। कैप्टन की एक साल पहले बारामूला में पोस्टिंग हुई थी। वह कुशीनगर की हाटा तहसील के अब्दुल हमीद नगर इलाके के रहने वाले थे। परिवार के इकलौते बेटे थे। कैप्टन का पार्थिव शरीर श्रीनगर से दिल्ली और फिर गोरखपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिस ने 1 किलो अफीम के साथ 2 तस्कर पकड़े:ऑपरेशन सवेरा के तहत अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 लाख रुपये कीमत
    Next Article
    आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:मिर्जापुर में 159 रिक्त पदों पर अब 9 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment