Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंगनबाड़ी भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:मिर्जापुर में 159 रिक्त पदों पर अब 9 मार्च तक कर सकेंगे अप्लाई

    9 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 159 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक महिला अभ्यर्थी 9 मार्च, 2026 तक आवेदन कर सकेंगी। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने दी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 27 फरवरी, 2026 मध्यरात्रि तक निर्धारित थी। पोर्टल में तकनीकी खराबी और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य के कारण आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र जारी होने में देरी हुई, जिससे कई अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे। निदेशक, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 17 सितंबर, 2025 को जारी शासनादेश के अनुसार, समन्वित बाल विकास परियोजना कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं की मानदेय पर नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति के बाद जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विभिन्न बाल विकास परियोजनाओं में ये 159 पद रिक्त हैं। इनमें सिटी ग्रामीण, नगर, पहाड़ी, मड़िहान, मझवां, सीखड़, नरायनपुर, राजगढ़, जमालपुर, कोन, छानबे, लालगंज एवं हलिया परियोजनाएं शामिल हैं। पात्र महिला अभ्यर्थियों से विभागीय वेबसाइट http://upanganwadibharti.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इन्हीं समस्याओं को देखते हुए, मुख्य विकास अधिकारी की अनुमति से ऑनलाइन आवेदन की समय-सीमा 9 मार्च तक बढ़ाई गई है। पात्र महिला अभ्यर्थी अब निर्धारित नई तिथि तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पिता ने ताना मारा तो बेटियों ने मार डाला:मुजफ्फरनगर में बोलीं- 32 साल में शादी और नौकरी न करने पर टोकते थे, छोटी बहन के साथ दरांती गला रेता
    Next Article
    कमिश्नर राजेश प्रकाश ने लालगंज तहसील का किया निरीक्षण:लंबित मामलों के निस्तारण का दिया निर्देश, भवन के निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment