Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पति से झगड़े के बाद फंदे से झूलता मिला शव:मायके पक्ष ने शराब के नशे में मारपीट का आरोप लगाया; कानपुर में पांच साल पहले हुई थी शादी

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के खड़गपुर सोसायटी में पति से विवाद के बाद एक महिला ने देर रात घर के दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पति का कहना है कि जब उसकी नींद खुली तो वह पत्नी को जगाने दूसरे कमरे में पहुंचा। वहां पत्नी का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता देख उसके होश उड़ गए। पति की चीख-पुकार सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में महिला को फंदे से उतारकर पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। उधर, मायके पक्ष ने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पांच साल पहले हुई थी शादी, डेढ़ साल का बेटा सेन पश्चिमपारा थाना क्षेत्र के खड़गपुर सोसायटी निवासी राजा मजदूरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी कंचन उर्फ प्रिया पासवान (26) और डेढ़ साल का बेटा कृष्णा है। कंचन के बड़े भाई राज ने बताया कि करीब पांच साल पहले उन्होंने बहन की शादी राजा से की थी। शादी के शुरुआती कुछ महीने तक सबकुछ ठीक रहा, लेकिन इसके बाद राजा शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करने लगा। वह आए दिन उसे तरह-तरह से प्रताड़ित करता था। रात में शराब पीकर घर आया था पति, दोनों के बीच हुआ था विवाद राज का आरोप है कि सोमवार देर रात भी राजा शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान उसने उनकी बहन के साथ मारपीट की। इसके बाद वह नशे में सो गया। आरोप है कि देर रात कंचन अपने डेढ़ साल के बेटे को दूसरे कमरे में सुलाने के बाद वहीं रुक गई। कुछ देर बाद उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दो घरों पर ताबड़तोड़ फायरिंग:पहले फोन कर धमकाया; बोले- मेरे पास बहुत असलहे हैं, फिर बरसाईं गोलियां
    Next Article
    बहराइच में महिला को घर में घुसकर पीटा:बचाने पहुंचे बेटों से भी मारपीट, पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment