Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पैतृक जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, दीवार तोड़ी:मैनपुरी डीएम से पीड़ित महिला ने शिकायत कर लगाई न्याय की गुहार

    13 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के बिछवां थाना क्षेत्र के ग्राम जसरऊ में एक महिला ने अपनी पैतृक आबादी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। शकुन्तला देवी पत्नी लायक सिंह ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं और वह बच्चों के साथ गांव में रहती हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 फरवरी 2026 की शाम करीब 7 बजे गांव के प्रमोद कुमार, प्रियंका, नीलम, मोहित, शिखा और मीरा ने उनके मकान के पीछे की दीवार तोड़ दी। इसके बाद उनकी जमीन की ओर एक गेट लगा लिया गया। महिला के अनुसार, यह उनकी पुरानी पैतृक आबादी की जगह है, जहां दीवार और टिनशेड पड़ा है तथा परिवार वर्षों से काबिज है। पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय थाना पुलिस की गाड़ी और डायल 112 मौके पर मौजूद थी, लेकिन आरोपियों को रोका नहीं गया। महिला ने यह भी कहा कि विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई तथा जान से मारने की धमकी दी गई। शकुन्तला देवी ने बताया कि पुलिस ने उनके पुत्र अतुल कुमार का शांतिभंग में चालान कर दिया। उनका कहना है कि आरोपियों के मकान में पहले से कई गेट मौजूद हैं, इसके बावजूद उसकी पैतृक जगह की ओर जबरन रास्ता बनाया गया है। शकुन्तला देवी ने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। उन्होंने अवैध रूप से लगाए गए गेट को बंद कराने और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है। प्रशासन द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान यूनियन का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को ज्ञापन:केंद्र की नीतियों का विरोध, एक दिवसीय अखिल भारतीय हड़ताल का समर्थन
    Next Article
    15 साल के लड़के का शव गड्ढे में मिला:उन्नाव में पुरानी रंजिश में हत्या का आरोप, एक हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment