Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइकें सीज:झांसी में मोडिफाइड साइलेंसर और कार में काली फिल्म लगाने वालों का 92 हजार का चालान

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में ट्रैफिक पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे जैसी आवाज करने वाली बुलेट बाइकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। ट्रैफिक इंस्पेक्टर की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान दो बुलेट बाइक को सीज किया गया, जबकि कई अन्य वाहनों के चालान भी किए गए। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। दो तस्वीर में देखें ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई… ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि बीते कई दिनों से नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सबसे ज्यादा बुलेट बाइक सवार युवक शामिल हैं, जो मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर शहर में तेज आवाज के साथ बाइक दौड़ा रहे थे। इससे आम राहगीरों और बाजारों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे ही बाइक चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। अभियान के दौरान दो बुलेट बाइक को सीज कर दिया गया, जिनमें मोडिफाइड साइलेंसर लगाए गए थे। इसके अलावा चार अन्य बाइक चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई भी की गई। दिनभर चले इस अभियान में ट्रैफिक पुलिस ने कुल 92 हजार रुपये के चालान किए। वहीं, चार पहिया वाहनों में काली फिल्म लगाकर चल रहे वाहन चालकों को भी रोका गया और मौके पर ही उनकी गाड़ियों से काली फिल्म उतरवाई गई। ट्रैफिक पुलिस ने इस कार्रवाई का वीडियो भी देर रात जारी किया और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहन चलाएं, ताकि सड़क पर सभी की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। कमांड सेंटर से लेंगे मदद ट्रैफिक इंस्पेक्टर देवेंद्र शर्मा ने बताया कि नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने वालों और खासकर बुलेट बाइक से पटाखे जैसी आवाज करने वाले चालकों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इसके लिए अब कंट्रोल कमांड सेंटर की भी मदद ली जाएगी। शहर भर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर ऐसे बाइक चालकों की पहचान की जाएगी, जो मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर लोगों में दहशत फैलाने का काम कर रहे हैं। इसके आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में ईंट भट्टा मजदूर की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या:रोटी खाते समय बुलाया, घर में बंधक बनाकर काटा गला
    Next Article
    धर्मांतरण गैंग से जुड़े थे संदिग्ध आतंकी के तार:रांची सेंट्रल जेल से बी वारंट पर अयान जावेद को आगरा लाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment