Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में व्यापारियों के विरोध के चलते रूका बुलडोजर एक्शन:कोहड़ापीर से धर्मकांटे तक 60 दुकानों पर नगर निगम ने लगाया था लाल निशान

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के बरेली में होली के बाद एक बार फिर बुलडोजर एक्शन शुरू हो गया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहड़ापीर से लेकर धर्मकांटे तक 60 दुकानें चिह्नित की गई हैं, जिन पर ध्वस्तीकरण की गाज गिरनी तय है। शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ भारी लाव-लशकर लेकर मौके पर पहुँची और कार्रवाई शुरू कर दी। बता दें कि निगम ने दो महीने पहले ही इन दुकानों पर लाल निशान लगाकर दुकानदारों को नोटिस जारी कर दिए थे। सीएम ग्रिड योजना के तहत चौड़ी होगी सड़क, अंडरग्राउंड होंगे बिजली के तार सीएम ग्रिड योजना के दूसरे चरण के तहत धर्मकांटे से कोहड़ापीर तक सड़क का चौड़ीकरण प्रस्तावित है। इसी प्रोजेक्ट के दायरे में आने वाली 60 दुकानों और कुछ धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है। योजना के मुताबिक, न केवल सड़क को काफी चौड़ा बनाया जा रहा है, बल्कि इलाके के सभी बिजली के तारों को भी अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इसी विकास कार्य को गति देने के लिए अब बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया जा रहा है। कोहड़ापीर में बुलडोजर एक्शन से जुड़ी पल-पल की अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ में बारात में फोटो खींचने पर विवाद, VIDEO:एक-दूसरे पर कुर्सियां फेकी, जमकर चले लात-घूंसे, कई घायल
    Next Article
    पत्नी-बच्चों को कमरे में बंद कर राजमिस्त्री ने लगाई फांसी:झांसी में आठ महीने पहले किराए पर रहने आया था परिवार, मोहल्ले के लोगों ने चीखें सुनकर खोला गेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment