Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी बॉयफ्रेंड के साथ भागी, पति ने सुसाइड किया:झांसी में 2 साल पहले हुई थी शादी, साथ रहने से मना किया तो फांसी लगाई

    2 hours ago

    1

    0

    झांसी में शादी के महज दो साल बाद ही पति ने सुसाइड कर लिया। पत्नी 3 महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई थी। आरोप है कि ससुराल से 5 लाख रुपए और गहने भी ले गई। पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट कराई थी। जब पुलिस ने पत्नी को बरामद किया तो उसने पति के साथ रहने से मना कर दिया। न अपने माता-पिता के साथ गई। तब से पति दुखी था। होली के दिन बुधवार रात को उसने फांसी लगा ली। जब पिता खाना खाने के लिए बुलाने गए तो बेटा पंखे पर रस्सी से फंदा बनाकर लटका था। आनन फानन में परिजन उसको फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव का है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए मई 2024 में हुई थी शादी मृतक का नाम भूपेंद्र उर्फ रानू अहिरवार (22) पुत्र रमेश अहिरवार था। वह मुस्तरा गांव का रहने वाला था। मृतक के बड़े भाई घनश्याम अहिरवार ने बताया- मेरा छोटा भाई भूपेंद्र शादी समारोह में हलवाई का काम करता था। उसकी शादी मई 2024 को एक युवती से हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीक चल रहा था। मगर भूपेंद्र की पत्नी का किसी से अफेयर था। इसकी जानकारी हम लोगों को नहीं थी। लगभग 3 महीने पहले भूपेंद्र की पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। तब अफेयर का पता चला। मेरे पिता ने जमीन बेची थी। इसलिए 5 लाख रुपए घर पर रखे थे। आरोप है कि वो पूरा पैसा और गहने भी अपने साथ ले गई थी। तब भाई ने नवाबाद थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। साथ रहने से मना कर दिया था भाई ने आगे बताया- लगभग दो महीने पहले पुलिस ने भूपेंद्र की पत्नी को बरामद किया। सूचना पर हम लोग और बहू के माता-पिता थाने पहुंच गए। वहां बहू ने अपने पति भूपेंद्र के साथ रहने से मना कर दिया। वो अपने माता-पिता के साथ भी जाने को तैयार नहीं हुई। वह दूर के रिश्तेदार के साथ आई थी और उन्हीें के साथ चली गई। तब से मेरा छोटा भाई भूपेंद्र डिप्रेशन में चल रहा था। बुधवार को उसने होली भी नहीं खेली। बोला कि ससुराल वालों से मिलने जा रहा हूं। शाम को वो घर पर लौट आया। रात को जब उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो वह कमरे के अंदर पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटका था। हम लोग उसे उतारकर मेडिकल कॉलेज लाए। यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया। परेशान रहता था भाई भाई ने आगे कहा कि पत्नी के धोखा देने के बाद भाई भूपेंद्र बहुत परेशान रहता था। उसी वजह से उसने सुसाइड किया है। अंतिम संस्कार करने के बाद हम लोग थाने जाकर शिकायत देंगे। अब हम लोगों को न्याय चाहिए। 3 भाई-बहनों में भूपेंद्र सबसे छोटा था। बड़े भाई घनश्याम और बहन की शादी हो चुकी है। पिता खेती किसानी करते हैं। 8 साल पहले भूपेंद्र की मां सुखदेवी की मौत हो गई थी। अभी तहरीर नहीं मिली है नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि पारिवारिक कारणों के चलते भूपेंद्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। आज पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली पर ₹27 करोड़ की शराब गटक गए बनारसी:पिछले साल का तोड़ा रिकार्ड, बिहारियों ने भी काशी में छलकाए होली पर जाम
    Next Article
    इंद्रानगर में होली मिलन समारोह:एक दूसरे पर मोहब्बत के रंग बरसाए, प्रकृति को सुंदर बनाने का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment