Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी का गला काटा, फरसा लेकर बेटे को दौड़ाया:गोरखपुर में पुलिस को कॉल कर बोला- बीवी को मार डाला, लाश घर में पड़ी है

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। बेटे को भी जान से मारने के लिए दौड़ा लिया। वो जान बचाकर घर से भाग गया। बाद मतें फोन पर अपने नाना को वारदात की सूचना दी। इस बीच आरोपी पति ने खुद पुलिस को कॉल किया। बोला- मैंने अपनी पत्नी को मार डाला है। लाश घर में पड़ी है। सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में कॉल ट्रेस की गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। इस बीच बेटा वापस लौटकर आया। मां की लाश देखकर जोर-जोर से रोने लगा। फिर पुलिस को पूरी बात बताई। पुलिस ने कमरे से साक्ष्य जुटाए और डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मामला मंगलवार देर रात खजनी थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें - अब पूरा मामला पढ़िए... आरोपी मुंबई में करता था काम बेटे सूरज ने बताया- पापा अशोक निषाद कुछ दिन पहले मुंबई में कारपेंटर का काम करते थे। वहां ठीक-ठाक कमाई कर लेते थे। पिछले कुछ सालों से वह गांव में ही रहकर खेती और पशुपालन करने लगे। इस दौरान उन्हें शराब की लत लग गई थी। शराब के नशे में झगड़े करने शुरू कर दिए थे। महिला के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति अशोक को हिरासत में ले लिया है। महिला नीलम के पिता राजेंद्र निषाद की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। खजनी थाने के कोतवाल इंस्पेक्टर जयन्त कुमार सिंह ने बताया - हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। ------------------------ ये खबर भी पढ़ें एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को मारी गोली:अवैध तमंचे से सीने में सटाकर किया फायर, अस्पताल ले जाते समय मौत एटा में छोटे भाई ने बड़े भाई को गोली मार दी। 12 बोर के तमंचे से सीने पर सटाकर किया फायर। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, किसी बात को लेकर उनके और छोटे भाई के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि छोटे भाई ने तमंचा निकालकर भाई के सीने में गोली मार दी। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:नशा तस्करों की मदद की, दरोगा समेत 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड; कॉल रिकॉर्ड से खुली पोल
    Next Article
    सीतापुर में पिकअप ने बाइक को टक्कर मारी:होली खेलने जा रहे एक युवक की मौत, दूसरा घायल; पिकअप चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment