Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की हत्या की, प्रेमी पर तेंजाब फेंका:6 महीने से पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी, शाजहांपुर में वारदात

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के शाहजहांपुर में पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान पति और प्रेमी के बीच जमकर मारपीट हुई। पति ने प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। दोनों गंभीर घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच तलाक का केस चल रहा था। तब से वह अपने प्रेमी के साथ रह रही थी। वारदात के बाद पहुंची पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल प्रेमी और पति का इलाज चल रहा है। घटना बुधवार सुबह 6 बजे चौक कोतवाली क्षेत्र में हुई। अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला समझ लीजिए… पुलिस के मुताबिक, आरती (31) की शादी करीब 10 साल पहले आरसी मिशन क्षेत्र के रेती मोहल्ले के रहने वाले मनमोहन पांडेय से हुई थी। दोनों की 6 साल की एक बेटी है। बेटी के जन्म के बाद दोनों के बीच रिश्ते खराब होने लगे। बात तलाक तक पहुंच गई। 2 साल से दोनों के बीच तलाक का केस चल रहा है। इस बीच महिला का चौक कोतवाली क्षेत्र की बृज बिहार कॉलोनी के ब्रजदीप के साथ अफेयर शुरू हो गया। पिछले चार-पांच महीने से दोनों बालाजी नगर कॉलोनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। बेटी अपने पिता मनमोहन के साथ रहती है। बुधवार सुबह मनमोहन अपनी पत्नी के पास पहुंचा। दरवाजा खटखटाया। ब्रजदीप ने दरवाजा खोला। दरवाजा खुलते ही मनमोहन ने तेजाब से हमला कर दिया। ब्रजदीप झुलस गया। चीखने लगा। आवाज सुनकर आरती भागकर आई। मनामोहन ने आरती पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    योगी ने काला चश्मा पहनकर होली खेली:गोरखपुर में गायों को गुलाल लगाया, रविकिशन ने फगुआ गाया
    Next Article
    होली में कानपुर की ठंडाई का तड़का, VIDEO:गुलकंद, चंदन और ड्राईफ्रूट से बनी कोहिनूर महाकाल, 66 साल पुरानी है दुकान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment