Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी की तबीयत बिगड़ने पर नागदा पहुंचे कर्नाटक के राज्यपाल:गहलोत मुंबई से सीधे नागदा आए, पत्नी का डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही चल रहा इलाज

    6 hours ago

    1

    0

    कर्नाटक की राजनीति में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत अचानक मुंबई से सीधे उज्जैन जिले के नागदा स्थित अपने निवास पहुंच गए। उनके नागदा पहुंचने के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलों का दौर तेज हो गया है। जानकारी के अनुसार राज्यपाल गेहलोत की पत्नी अनीता गहलोत की तबीयत अचानक खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था, जिसके चलते राज्यपाल को मुंबई से सीधे नागदा आना पड़ा। पहले उन्हें चौधरी अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया गया, जिसके बाद फिलहाल घर पर ही डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। नागदा आने का कारण पारिवारिक इधर कर्नाटक में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के संभावित इस्तीफे को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। ऐसे समय में राज्यपाल के बेंगलुरु नहीं पहुंचने से राज्य की राजनीति में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि राज्यपाल के करीबी सूत्रों का कहना है कि उनका नागदा आना पूरी तरह पारिवारिक और स्वास्थ्य कारणों से जुड़ा हुआ है। राज्यपाल के नागदा स्थित निवास के बाहर मीडिया का जमावड़ा लग गया है। वहीं प्रशासन और चिकित्सकों की टीम लगातार अनीता गेहलोत की सेहत पर नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक कर्नाटक में राजनीतिक उठापटक का माहौल बना हुआ है। आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री सिद्धारमैया इस्तीफा देने वाले हैं। जबकि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं। एक बैठक में शिवकुमार के नाम पर सहमति बन चुकी है। हालांकि शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। सिद्धारमैया ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात के लिए समय मांगा था। हालांकि, राज्यपाल के बेंगलुरु से बाहर होने के कारण समय नहीं मिला है। ऐसे में सिद्धारमैया राज्यपाल दफ्तर को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। नियमानुसार राज्यपाल राज्य में मौजूद न हों तब भी मुख्यमंत्री लिखित इस्तीफा राजभवन के अधिकारियों को ई-मेल से या खुद जाकर दे सकते हैं। राज्यपाल बाद में उसे स्वीकार करते हैं। इस्तीफा मंजूर होने तक मौजूदा सीएम ही पद पर रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिसकी हत्या के आरोप में पिता-भाई जेल में,वह जिंदा लौटी:सिर कटी और जली हुई लाश को महाराष्ट्र पुलिस ने शिवानी की मान लिया था
    Next Article
    पूर्व सरपंच मां-बेटे सहित 4 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या:स्कॉर्पियो में पीछे की सीट पर मिली तीन लाश, महिला की बॉडी खेत में पड़ी थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment