Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्नी ने पंचायत में थप्पड़ जड़ा, पति ने मार डाला:आगरा में पेट में 6 चाकू मारे, 8 महीने से मायके में रुकी थी

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार शाम करीब 4 बजे पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने पत्नी के पेट में 6 चाकू मारे। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। महिला की चीखने की आवाज सुनकर घर के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था। महिला 8 महीने से मायके में रह रही थी। मंगलवार को दोनों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। इसी दौरान पति पत्नी को खींचकर साथ ले जाने लगा। तभी महिला ने सबके सामने उसे थप्पड़ मार दिया। घटना ताजगंज क्षेत्र की है। पंचायत में महिला ने पति को मारा थप्पड़ पुरानी सब्जी मंडी की रहने वाली कुंती की शादी डौकी के नौमील निवासी रणवीर से हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब आठ महीने पहले नाराज होकर कुंती मायके आ गई थीं। इसके बाद उसने गुजारा भत्ता के लिए कोर्ट में याचिका डाली थी। मंगलवार को दोनों के बीच समझौते के लिए पंचायत बुलाई गई थी। रणवीर अपने पिता के साथ ससुराल पहुंचा। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। रणवीर कुंती को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा, लेकिन कुंती ने जाने से मना कर दिया। रणवीर ने कुंती का हाथ पकड़कर खींचा। उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। इस पर गुस्से में कुंती ने उसके गाल पर 2 थप्पड़ मार दिए। रणवीर अपने पिता के साथ वहां से चला गया। पहले उसने पिता को डौकी गांव छोड़ा। फिर बाजार पहुंचा। उसने 40 रुपए में एक धारदार चाकू खरीदा। कमरे से खींचकर बरामदे में लाया, पेट में 6 चाकू मारे शाम करीब 4 बजे रणवीर दोबारा अपनी ससुराल पहुंचा। कुंती उस समय कमरे में थी। रणवीर सीधे कमरे में गया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए बरामदे में ले आया। कुंती बचने के लिए चीखने-चिल्लाने लगी। तभी रणवीर ने चाकू निकालकर उसके पेट पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। शोर सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। घरवाले खून से लथपथ कुंती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पति रणवीर को हिरासत में ले लिया। एक दिन पहले पति ने हत्या का वीडियो भेजा था कुंती के चचेरे भाई ने बताया- वारदात से एक दिन पहले रणवीर ने उसे मोबाइल पर एक वीडियो भेजा था। उसमें पति द्वारा पत्नी की हत्या दिखाई गई थी। इसके अलावा आगरा में पत्नी की हत्या कर शव को फर्श में दफनाने का वीडियो भी भेजा था। DCP सैयद अली अब्बास ने बताया- पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। ………………………… यह खबर भी पढ़ें टिन्नू यादव से नाम जोड़ने पर अखिलेश ने नोटिस भिजवाया: भाजपा सांसद निशिकांत बोले- थाने जाकर FIR भी कराइए; मैं भी कोर्ट जाऊंगा अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे में ठन गई है। अखिलेश ने मंगलवार दोपहर 1:55 बजे सपा के प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के जरिए निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस टिन्नू यादव से अखिलेश की कथित बातचीत के आरोपों को लेकर है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा-गाजियाबाद में बारिश, डिलीवरी बॉय नाले में बहा:लोगों ने खींचकर निकाला; 68 शहरों में अलर्ट; अब तक 45% कम बरसात
    Next Article
    'राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के लिए अनिल मिश्रा जिम्मेदार':चंपत राय ने लगाए गंभीर आरोप; लेक्चरर और डॉक्टर में ठनी, VIDEO देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment