Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पतारा में ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला संपन्न:ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने छात्रों को मन लगाकर पढ़ने का दिया संदेश

    18 hours ago

    1

    0

    घाटमपुर के पतारा स्थित बीआरसी कार्यालय में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न हुई। इसमें एबीएसए ने शिक्षकों को स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर बनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह और बीडीओ शिव नरेश राजपूत ने छात्र-छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला का आयोजन पतारा कस्बा स्थित बीआरसी कार्यालय में किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत में एबीएसए सत्य प्रकाश कुरील ने मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह और बीडीओ शिव नरेश राजपूत का प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। एबीएसए सत्य प्रकाश कुरील ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा संचालित निपुण भारत, डीबीटी और शारदा कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करना सभी का दायित्व है और इस अभियान को सफल बनाने में शिक्षकों की अहम भूमिका है। इस अवसर पर पतारा ब्लॉक प्रमुख कोमल सिंह ने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी को मन लगाकर पढ़ाई करनी चाहिए। आज लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं हैं; वे हवाई जहाज उड़ा रही हैं और पढ़ाई के दम पर लड़कों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे अपने सपनों को पढ़ाई के माध्यम से पूरा कर सकते हैं। कार्यशाला में एबीआरसी उदयवीर सिंह, हिमांशु मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव भजन पाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पीएसी, स्कूल ने की 'शौर्य एवं नमन' रैली:सेनानायक के निर्देशन में पुलिसकर्मी, स्कूली बच्चे हुए शामिल
    Next Article
    चित्रकूट में बाइक टक्कर में एक की मौत:पहाड़ी थाना क्षेत्र के कौहारी मोड़ के पास हुआ हादसा, ससुराल से घर लौट रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment