Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पत्रकारों के संग मंत्रियों और अफसरों ने जमकर उड़ाया गुलाल:राज्यपाल, वन मंत्री, सांसद, DIG, कमिश्नर, डीएम और SSP ने दी होली की शुभकामनाएं

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली के पीलीभीत रोड स्थित किंग हेरिटेज होटल में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह ने इस बार भव्यता के नए कीर्तिमान स्थापित किए। दोपहर 1 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और सोशल मीडिया के पत्रकारों के साथ बरेली के तमाम जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और शहर के प्रबुद्ध वर्ग के लोग शामिल हुए। फूलों और गुलाल की होली के बीच प्रसिद्ध कवि और कवयित्रियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार ने सराहा पत्रकारों का प्रयास झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है और इस तरह के आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे को बढ़ाते हैं। उन्होंने पत्रकारों की इस पहल का स्वागत किया और कहा कि समाज को सही दिशा देने में मीडिया की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को होली के पावन पर्व की मंगलकामनाएं दीं। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने की पत्रकारों की सराहना प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने समारोह में शिरकत करते हुए सभी पत्रकार बंधुओं को होली की बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में पत्रकारों की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि पत्रकार समाज का वह सजग प्रहरी है जो विषम परिस्थितियों में भी जनता की आवाज उठाता है। डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि आप लोग न केवल खबरों के माध्यम से हमें जागरूक करते हैं, बल्कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का काम भी करते हैं। उन्होंने मीडिया के इस सकारात्मक रुख की सराहना की। विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने बताया पत्रकारों को बरेली का सम्मान बिथरी चैनपुर के विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने समारोह में कहा कि होली के इस पावन पर्व पर बरेली के सभी पत्रकार साथी एक माला में पिरोए हुए मोतियों की तरह नजर आ रहे हैं। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पत्रकारों को इस तरह एकजुट देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने जोर देकर कहा कि आप सभी पत्रकार साथी बरेली जिले की आन-बान और शान हैं। विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने मीडिया को बताया लोकतंत्र का प्रहरी मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में मीडिया सबसे प्रमुख और चौथा स्तंभ है। आप लोग लगातार लोगों को जागरूक करने और ताजातरीन खबरें देने का काम करते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी मीडिया कर्मियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि आप समाज को आईना दिखाने का काम बखूबी कर रहे हैं। सांसद छत्रपाल गंगवार बोले- हर सुख-दुख में पत्रकारों के साथ खड़ा हूँ बरेली लोकसभा के सांसद छत्रपाल गंगवार ने सभी पत्रकार बंधुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाया कि वे हमेशा मीडिया जगत के साथ हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के किसी भी सुख या दुख की घड़ी में वे एक परिवार के सदस्य की तरह हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। सांसद ने पत्रकारों के काम की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पार्थ गौतम ने जताया पत्रकारों के प्रति विशेष स्नेह पार्थ फाउंडेशन के अध्यक्ष पार्थ गौतम ने कहा कि उन्हें पत्रकारों का स्नेह और प्यार काफी लंबे समय से मिलता रहा है। उन्होंने बताया कि सभी पत्रकार बंधु उनका बहुत सहयोग करते हैं। पार्थ ने भावुक होते हुए कहा कि वैसे तो पत्रकार अपने कार्यों के लिए स्वयं सक्षम हैं, लेकिन आपका यह छोटा भाई साल के 365 दिन और 24 घंटे आपकी सेवा के लिए हमेशा तैयार रहेगा। बीजेपी जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने याद किया पुराना नाता आंवला के भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि पत्रकारों से उनका रिश्ता बेहद पुराना और गहरा है। उन्होंने कहा कि आज हम सत्ता में हैं, लेकिन जब सत्ता में नहीं थे, तब भी पत्रकार साथी हमारे साथ थे और भविष्य में भी यह साथ बना रहेगा। उन्होंने कहा कि आप लोग जिले की पहचान हैं और आपके हर सुख-दुख में भाजपा परिवार हमेशा आपके साथ खड़ा है। महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने दिया सहयोग का भरोसा भाजपा के महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना ने सभी पत्रकारों को अपना भाई-बंधु बताया। उन्होंने कहा कि होली का यह मिलन समारोह पत्रकारों की एकजुटता का प्रमाण है। सक्सेना ने आश्वासन दिया कि पत्रकार साथियों को कभी भी, कहीं भी मेरी जरूरत पड़ेगी, तो मैं हमेशा उनकी सेवा और सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल ने साझा की पुरानी यादें भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल ने पुरानी यादें ताजा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ उनका रिश्ता छात्र राजनीति के समय का है। उन्होंने कहा कि मीडिया जगत में आज कई साथी ऐसे हैं जो मेरे साथ पढ़े हैं, कुछ सीनियर हैं तो कुछ जूनियर। उन्होंने कहा कि जब भी आप लोगों के बीच बैठने का मौका मिलता है, तो पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं और बहुत खुशी मिलती है। डॉ. विमल भारद्वाज ने की चिकित्सा सेवा की पेशकश प्रतिष्ठित डॉक्टर विमल भारद्वाज ने होली की बधाई देते हुए कहा कि वे पत्रकारों की सेवा के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं। यदि किसी भी पत्रकार साथी या उनके परिचित को कभी भी किसी भी प्रकार की मेडिकल सहायता की जरूरत हो, तो वे बिना किसी संकोच के उन्हें फोन कर सकते हैं। डॉक्टर विमल भारद्वाज का पत्रकारों के प्रति हमेशा से सकारात्मक रुख रहा है। सपा नेता राजेश अग्रवाल ने दीं शुभकामनाएं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्षद राजेश अग्रवाल ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और इस सफल आयोजन के लिए एसोसिएशन के पदाधिकारियों की सराहना की। कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने की कार्यक्रम की सराहना कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी ने भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के इस भव्य आयोजन की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रशासन के कार्यों में बरेली की मीडिया का उन्हें भरपूर सहयोग मिलता है। उन्होंने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह के सकारात्मक संवाद की अपेक्षा की। डीएम अविनाश सिंह ने मीडिया को बताया विकास का सहभागी जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने पत्रकारों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बरेली की मीडिया विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण सहयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का दृष्टिकोण हमेशा सकारात्मक और रचनात्मक होना चाहिए, जिससे समाज का भला हो सके। जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि प्रशासन और मीडिया के बीच का यह बेहतर समन्वय बरेली को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने में आप सभी की भूमिका सराहनीय है। एसएसपी अनुराग आर्य ने बरेली मीडिया को बताया निष्पक्ष वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बरेली की मीडिया की कार्यशैली पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यहाँ की मीडिया बहुत निष्पक्ष होकर खबरें चलाती है। जहाँ कहीं पुलिस प्रशासन में कमी होती है, उसे भी उजागर किया जाता है और जब पुलिस अच्छा काम करती है, तो उसे भी प्रमुखता से कवर किया जाता है। DIG अजय कुमार साहनी ने आयोजन को बताया अद्भुत डीआईजी अजय कुमार साहनी ने अपने संबोधन में कहा कि वे अपने करियर में लगभग सभी जिलों में रहे हैं, लेकिन पत्रकारों द्वारा इतना बड़ा और व्यवस्थित आयोजन उन्होंने पहली बार देखा है। उन्होंने कहा कि बरेली की मीडिया पुलिस का हमेशा सहयोग करती है और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भी आप लोगों का बड़ा योगदान रहता है। ​डॉ. पवन सक्सेना ने जताया सभी का आभार ​उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पवन सक्सेना ने सभी अतिथियों और पत्रकार साथियों को होली की बधाई देते हुए कहा कि यह मंच हमारी एकता और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के मूल्यों को बचाए रखते हुए हमें समाज के हित में कार्य करना है। एसोसिएशन अध्यक्ष आलोक गुप्ता ने अतिथियों का माना आभार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक गुप्ता 'शिटिल' ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि आप सभी ने अपने व्यस्ततम समय में से हमारे लिए वक्त निकाला और कार्यक्रम में शिरकत कर हमारा मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी ने पत्रकारों के इस उत्साह को दोगुना कर दिया है। आलोक गुप्ता ने सभी पत्रकार साथियों की एकजुटता की सराहना करते हुए कहा कि संगठन हमेशा पत्रकारों के हितों और उनके सम्मान के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। संयोजक अनूप मिश्रा ने व्यक्त किया सभी का धन्यवाद कार्यक्रम के संयोजक अनूप मिश्रा ने समारोह के अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज का यह भव्य आयोजन आप सभी के सहयोग और स्नेह से ही सफल हो सका है। उन्होंने कार्यक्रम में पधारे महामहिम राज्यपाल, कैबिनेट मंत्री, सभी सांसदों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अनूप मिश्रा ने कहा कि होली का यह रंग हमें आपस में जोड़ता है और आज इस मंच पर सत्ता पक्ष, विपक्ष और प्रशासन का एक साथ जुटना यह दर्शाता है कि बरेली की मीडिया सभी का सम्मान करती है और बदले में उसे भी अपार स्नेह मिलता है। उन्होंने अंत में सभी पत्रकार साथियों को इस सफल आयोजन की बधाई दी। साहित्यिक प्रस्तुतियों से सुल्ताना जहां ने बांधा समां कार्यक्रम का सफल संचालन प्रसिद्ध कवि रोहित राकेश ने किया, जिनकी चुटीली बातों ने सभी का मनोरंजन किया। वहीं पूरनपुर से आईं कवयित्री सुल्ताना जहां ने अपनी कविताओं से ऐसा समां बांधा कि पूरा किंग हेरिटेज होटल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उपजा प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. पवन सक्सेना सहित जिलाधिकारी अविनाश सिंह और अन्य पुलिस अफसरों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। प्रमुख अतिथि और जनप्रतिनिधि कार्यक्रम की शोभा झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने बढ़ाई। उनके साथ वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, बरेली के सांसद छत्रपाल गंगवार, विधायक डॉ. डीसी वर्मा और विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी प्रशासनिक अमले में कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, जिलाधिकारी अविनाश सिंह और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्या मौजूद रहे। पुलिस विभाग से डीआईजी अजय कुमार साहनी, एसएसपी अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक उत्तरी मुकेश चंद मिश्रा, पुलिस अधीक्षक यातायात अकमल खान और आईपीएस सोनाली मिश्रा ने शिरकत की। परिवहन और अन्य विभाग परिवहन विभाग से डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल गुप्ता और आरटीओ बरेली प्रणव झा जी शामिल हुए। स्वास्थ्य विभाग से एसीएमओ लाइक अहमद और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सुनील कुमार भी कार्यक्रम का हिस्सा बने। राजनैतिक नेतृत्व भाजपा की ओर से जिला अध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना, वरिष्ठ नेता प्रशांत पटेल और पार्थ गौतम मौजूद रहे। सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल और महानगर मीडिया प्रभारी बंटी सिंह ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। व्यापारिक और सामाजिक जगत व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह पिंका, शोभित सक्सैना, मनीष अग्रवाल, मनोज अरोरा और अतुल अग्रवाल के साथ ही सीए पवन अग्रवाल भी मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथियों में रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज के प्रतिनिधि, माधवराव सिंधिया के मालिक सौरभ अग्रवाल, ब्लॉक प्रमुख हरेंद्र पटेल, बार एसोसिएशन के सचिव दीपक पांडे और कवि रोहित राकेश जी शामिल हुए। ये पत्रकार रहे मौजूद इस मौके पर कार्यक्रम में संरक्षक कृष्ण गोपाल राज, संरक्षक डॉक्टर लिटिल गुप्ता, वीरेंद्र अटल, अजय कश्यप, अरविंद शाक्य, नीरज आनंद, मनवीर सिंह, विकास साहनी, विकास सक्सेना, रंदीप सिंह, आशीष गुप्ता, आशीष दीक्षित, राकेश शर्मा, सौरभ गुप्ता, निर्भय सक्सेना, अजय मिश्रा, विजय शर्मा, भीम मनोहर,सुनील सक्सेना, शुभम ठाकुर, सुयोग्य ठाकुर, प्रवीण कुमार, फिरोज, हैदर, संजय श्रीवास्तव, मनोज गोस्वामी, अयाज खान, धर्मेंद्र रस्तोगी, अशोक गुप्ता, मलिक राजपूत, अमल सैनी, वीरेंद्र अटल, मुकेश तिवारी, प्रवीन कुमार, शशांक राठौर, दीपक कुमार, शिवा पाराशर, विवेक मिश्रा, ललित सहित प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया से जुड़े सभी पत्रकार मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में बाइक की टक्कर से छात्रा की मौत:बांदा-बहराइच हाईवे पर हुआ हादसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
    Next Article
    फाल्गुन पूर्णिमा, चंद्रग्रहण पर सनातन महासभा का आयोजन:झूलेलाल वाटिका में सनातन समागम और 149वीं गोमती महाआरती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment