Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पेट्रोल-डीजल, LPG और दूध के बाद अब CNG भी महंगी:CUGL ने 3 रुपए किलो बढ़ाए दाम, कानपुर में ₹97.50 हुआ रेट

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर में पेट्रोल- डीजल और दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब सीएनजी के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है। सीएनजी की कीमत में तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद अब इसकी नई कीमत 97.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। नई दरें 15 मई शुक्रवार रात 12 बजे से लागू कर दी गईं हैं। सीएनजी की कीमत बढ़ने के बाद अब यह पेट्रोल से भी महंगी हो गई है। शहर में पेट्रोल की कीमत करीब 97.23 रुपये प्रति लीटर है, जबकि सीएनजी उससे अधिक दाम पर बिक रही है। कीमतों में हुई बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। 20 वर्षों में 27 से 97.50 रुपये पहुंची सीएनजी सीएनजी में 20 वर्षों में साढ़े तीन गुणा से अधिक की वृद्धि हो चुकी है। यह 27 रुपये किलोग्राम से 97.50 रुपये किलोग्राम पहुंच गई है। वर्ष 2006 में सीएनजी 27 रुपये प्रति किलोग्राम मिलती थी। उस समय पेट्रोल 53.50 रुपये प्रति लीटर था। वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ इसकी खपत भी बढ़ने लगी। इसके साथ दामों में भी वृद्धि होनी शुरु हो गई। वर्ष 2021अक्टूबर में सीएनजी 64 रुपये प्रति किलो बिक रही थी। जुलाई 2022 में इसकी कीमत बढ़ कर 92 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई। आठ अप्रैल 2023 को 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। इसके बाद 15 मई को 3 रुपए की कीमत बढ़ने के बाद अब नई कीमत 97.50 रुपए हो गई है। कानपुर शहर में करीब एक लाख वाहन सीएनजी से संचालित होते हैं। इनमें ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन, निजी कारें और छोटे व्यावसायिक वाहन शामिल हैं। सीएनजी की दर बढ़ने से रोजाना सफर करने वाले लोगों को अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा। ऑटो चालकों पर प्रतिदिन 20 से 30 रुपए का अतिरिक्त खर्च बढ़ जाएगा। जानकारी के मुताबिक शहर में प्रतिदिन लगभग 97 हजार किलोग्राम सीएनजी की खपत होती है। ऐसे में तीन रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं पर रोजाना करीब 2.91 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यदि इसको पूरे महीने भर का हिसाब लगाया जाए तो यह अतिरिक्त खर्च 88 लाख रुपये से अधिक पहुंच जाएगा। जिसका असर आम आदमी की जेब पर बढ़ रहा है। इसके बाद किराये में बढ़ोत्तरी हो सकती है। इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर बढ़ेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में आधी रात घर में घुसा युवक:विरोध पर देवर और जेठ से मारपीट, महिला के कमरे में मिलने पर मचा हंगामा, नाक की हड्डी टूटी
    Next Article
    सड़क हादसे में कानपुर के 3 लोगों की मौत:नरेंद्र के घर में केवल दो बेटियां, पत्नी रेखा की हालत गंभीर; ट्रेन में बनाई आखिरी रील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment