Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सड़क हादसे में कानपुर के 3 लोगों की मौत:नरेंद्र के घर में केवल दो बेटियां, पत्नी रेखा की हालत गंभीर; ट्रेन में बनाई आखिरी रील

    1 day ago

    1

    0

    कानपुर के नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के जागेश्वर मंदिर के पीछे वाली गली में बनी झोपडपट्टी के पास रहने वाले नरेन्द्र (55) और मीना (54) की हमीरपुर में रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। वहीं रेखा की हालत सीरियस है, इनको कानपुर रेफ़र किया गया। पुलिस ने रोड एक्सीडेंट की सूचना में मृतक परिवार को सूचना दी। जिसके बाद में परिजन हमीरपुर के रवाना हो गए है। सूचना के बाद परिवार में मातम फैल गया। 16 को ट्रेन से गए थे बागेश्वर धाम 16 मई दिन शनिवार को नरेंद्र उनकी पत्नी रेखा पहली बार बागेश्वर धाम दर्शन करने के लिए ट्रेन से गए थे। साथ में पड़ोस की रहने वाली मीना भी साथ गई थी। जबकि इसी घटना में ड्राइवर आयुष(25) और राजकपूर की मौत हो गई है। मृतक नरेंद्र के परिवार में उनकी पत्नी रेखा गंभीर घायल हो गई है। इनके परिवार में केवल 4 बेटियां हैं। जिनमे प्रियंका(25) और तन्नू(21) की शादी हो गई है। वहीं तान्या (14) और लक्ष्मी (18) की शादी नहीं हुई है। घर में बची दो बेटियां, मां की हालत गंभीर जब दैनिक भास्कर की टीम नरेंद्र के घर पहुंची। घटना के बाद आसपास के रहने वाले पड़ोसियों का घर पर तांता लगा हुआ था। यहां हमने नरेंद्र की सबसे छोटी बेटी तान्या से बात की। वे बताती हैं- मेरे पापा पुताई का काम करते है। मम्मी और पापा पहली बार बागेश्वर गए थे। ये लोग कल दोपहर में ट्रेन से जाने के लिए घर से निकले थे। कल रात में मेरी उनसे बात हुई। उसके बाद आज सुबह 10 बजे मेरी बात हुई। तब पापा ने बताया था, हम लोग यहां से निकल रहे हैं। उसके बाद दिन मे पुलिस का फोन आया, उन्होंने बताया यहां पर एक्सीडेंट हो गया है। उसके बाद मेरी बड़ी बहन तन्नू और लक्ष्मी हमीरपुर गए हुए है। आखिरी याद के लिए बची इंस्टाग्राम की रील नरेंद्र के घर के पास में मीरा का घर बना हुआ है। मीरा करीब 35 सालों से आंगनबाड़ी में काम करती हैं। इनके एक बेटी और एक बेटा है। बेटा शिवम दुबे की शादी हो चुकी है। एक बेटी शिल्पी की शादी हो चुकी है। यहां मेरी बात उनके पति रमेश चंद्र दुबी से हुई। रमेश गीता नगर पर एक डेयरी दुकान पर काम करते है। रमेश बताते है- मेरी पत्नी हर साल बागेश्वर धाम के दर्शन करने के लिए जाती थी। इस बार वे चौथी बार दर्शन करने के लिए ट्रेन से गई थी। कल रात मेरी बहू के पास इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड पूछने के लिए फोन आया था। उसके बाद उनसे कोई बात नहीं हुई। बेटा शिवम के पास पुलिस का फोन आया था। उसके बाद मेरी बेटी शिल्पी, दामाद राहुल और बेटा शिवम हमीरपुर निकल गए है। इधर से ये लोग ट्रेन से गए थे, लेलकीं उधर से इन लोगों ने एक गाड़ी बुक कर ली। जिनका हमीरपुर में एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिवार में मातम फैल गया। बागेश्वर पहुंचने से पहले ट्रेन में बनाई आखिरी रील सोशल मीडिया पर मीना ने एक रील अपलोड की, इस रील में रेखा साथ में दिखाई दे रही हैं। इसमें मीन बेहद खुश दिखाई दे रही है। जो डांस करते हुए नजर आ रही हैं। साथ में रेखा मुस्कराती हुई दिखाई दे रही हैं। आसपास के रहने वाले पड़ोसियों के मुताबिक मीना और रेखा एक अच्छी दोस्त है। ये वीडिओ कानपुर सेंट्रल स्टेशन की है। जो बागेश्वर धाम निकलने से पहले बनाई थी। मीना ने दूसरी रील ट्रेन में बैठे हुए बागवां गाने पर बनाई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पेट्रोल-डीजल, LPG और दूध के बाद अब CNG भी महंगी:CUGL ने 3 रुपए किलो बढ़ाए दाम, कानपुर में ₹97.50 हुआ रेट
    Next Article
    हाथरस में सड़क किनारे बेहोश मिली महिला:पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, कलाई पर लिखा है वाइफ ऑफ कन्हैया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment