Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Patriot मिसाइलों की कमी से Ukraine की वायु रक्षा प्रणाली पर बढ़ा दबाव, हवाई हमलों में 14 की मौत

    2 hours from now

    1

    0

    रूस ने रातभर यूक्रेन की राजधानी कीव और आसपास के इलाकों में कई मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कई घंटे चले इस हवाई हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हुई है। रूस की सेना ने हाल के महीनों में कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले तेज कर दिए हैं।इसका एक मुख्य कारण यूक्रेन के पास अमेरिका निर्मित पैट्रियाट हवाई रक्षा मिसाइलों की लगातार हो रही कमी है। यूक्रेन के पास यह एकमात्र ऐसा हथियार है, जो बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने विभिन्न देशों से और अधिक पैट्रियाट मिसाइलें भेजने की अपील की है।इसे भी पढ़ें: Middle East Crisis के बीच India की नई रणनीति, Venezuela बना चौथा सबसे बड़ा Crude Oil आपूर्तिकर्ताहालांकि, ईरान युद्ध और रूस के खिलाफ यूक्रेन की चार साल से अधिक समय से जारी युद्ध के कारण इन मिसाइलों के अंतरराष्ट्रीय भंडार में काफी कमी आई है। यूक्रेन की वायुसेना ने बताया कि रातभर जारी रहे रूस के हमले में क्रूज मिसाइलों के साथ तेज गति से उड़ने वाले ड्रोन भी शामिल थे, जिससे वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव और बढ़ गया। वायुसेना के अनुसार, कीव हमले का मुख्य निशाना था, लेकिन देशभर में 28 स्थानों पर हमले हुए।जेलेंस्की ने बताया कि करीब 40 लोग घायल हुए। हवाई हमले की चेतावनी सुबह होने के बाद तक जारी रही। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार सुबह बताया कि वायु रक्षा बलों ने रातभर देश के कई क्षेत्रों, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया तथा काला सागर और आजोव सागर के ऊपर यूक्रेन के 726 ड्रोन मार गिराए।इसे भी पढ़ें: भारत का Double Dhamaal, इधर वेनेजुएला के तेल के कुओं पर कब्जा, उधर रूस में मिला आयल जैकपॉटयह युद्ध शुरू होने के बाद यूक्रेन के सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक था। अधिकारियों ने बताया कि हमले में कीव के दारनित्स्की, स्वियातोशिन्स्की और सोलोमियांस्की जिलों में 12 स्थानों को निशाना बनाया गया। इसमें आवासीय इमारतों, एक चिकित्सा केंद्र और एक शैक्षणिक संस्थान को नुकसान पहुंचा।इसे भी पढ़ें: UK ने रूस की चेतावनी दरकिनार कर Ukraine को 100 प्रतिशत मदद का भरोसा दियाआपातकालीन दलों ने मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला। अग्निशमन कर्मियों द्वारा बचाई गई अपनी बिल्ली ‘शनेल’ को गोद में लिए 60 वर्षीय लारिसा बोंदारुक जमीन पर बैठी थीं। उन्होंने रोते हुए बताया कि उनके पड़ोसी के पोते की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।लारिसा का भी मकान भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Mehul Choksi के वकील Vijay Aggarwal लंदन में यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार
    Next Article
    Bangladesh PM Tarique Rahman का भारत दौरा मुश्किल, BRICS Summit पर अनिश्चितता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment