Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पड़ोसी ने नहाते समय विवाहिता के अश्लील फोटो-वीडियो बनाए:हाथरस में ब्लैकमेल कर यौन शोषण किया, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस के चंदपा क्षेत्र में एक विवाहिता के यौन शोषण का मामला सामने आया है। पड़ोसी युवक पर नहाते समय अश्लील फोटो और वीडियो बनाने तथा उन्हें वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप है। यह मुकदमा न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, उसके पति शादी से पहले से ही गाजियाबाद में निजी नौकरी करते थे। वह अपने सास-ससुर के साथ घर पर रहती थी, जबकि पति 15-20 दिन में घर आते-जाते रहते थे। लगभग पांच महीने पहले, पीड़िता घर पर अकेली थी और अंदर से दरवाजा बंद करके नहा रही थी। तभी पड़ोसी मनीष कुमार, जिसका घर पीड़िता के घर की छत से सटा हुआ है, ने छत से उसके नग्न अवस्था के फोटो अपने मोबाइल से खींच लिए। अगले दिन मनीष ने पीड़िता को बताया कि उसने उसके नग्न फोटो खींच लिए हैं। उसने धमकी दी कि यदि पीड़िता उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित नहीं करेगी तो वह फोटो वायरल कर देगा। इसके बाद मनीष ने पीड़िता के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसका यौन शोषण करने लगा। जब पीड़िता के पति घर आए, तो उसने उन्हें पूरी बात बताई। लोक-लज्जा के कारण पति ने किसी से कुछ नहीं कहा और पीड़िता को अपने साथ गाजियाबाद ले गए। पीड़िता ने लगाई छत से छलांग 5 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7:30 बजे, मनीष ने पीड़िता के मोबाइल पर फोन किया। उसने धमकी दी कि वह उसके पास आ रहा है, या तो वह उसके साथ चले, नहीं तो उसे और उसके पति को जान से मार देगा और उसके नग्न फोटो वायरल कर देगा, जिससे वह समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहेगी। मनीष की धमकियों से अत्यधिक भयभीत होकर पीड़िता ने आत्महत्या करने के लिए छत से छलांग लगा दी। इस घटना में पीड़िता को जबड़े, पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। अब इस मामले में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली चंदपा में मनीष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में शिक्षकों का टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ प्रदर्शन किया:सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद असंतोष, बोले- सरकार समाधान खोजे
    Next Article
    ठेकेदार ने बेटे संग मजदूर को पीटा, मौत:शरीर पर मिले चोट के निशान, जबरदस्ती काम करने का दबाव बना रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment