Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पवन कल्याण की तीसरी शादी टूटी:एक्स वाइफ रेणु बचाव में बोलीं- मुश्किल से गुजर रहे इंसान की आलोचना करना अमानवीय, ये कहने के पैसे नहीं मिले

    5 hours ago

    1

    0

    तेलुगु एक्टर और आंध्र प्रदेश के डिप्टी CM पवन कल्याण और अन्ना के तलाक के बीच उनकी पूर्व पत्नी और एक्ट्रेस रेणु देसाई ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना लोगों से मुश्किल दौर से गुजर रहे व्यक्ति के प्रति संवेदनशील रहने की अपील की। रेणु ने लिखा कि पहले से परेशान इंसान की और आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि ये सब कहने के लिए उन्हें किसी ने पैसे नहीं दिए हैं। रेणु ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'अगर कोई व्यक्ति मुश्किल दौर से गुजर रहा है, तो उसकी और आलोचना करना नैतिक रूप से सही नहीं है। जो इंसान पहले से ही परेशान है, उसे और नीचे गिराना अमानवीय है। उसकी हैसियत चाहे जो भी हो, हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि वह भी किसी का बच्चा, माता-पिता या भाई-बहन है।' 'दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले खुद को देखें'- रेणु रेणु ने आगे लिखा, 'दूसरों के घरों पर पत्थर फेंकने से पहले यह याद रखना चाहिए कि हम खुद भी कोई परफेक्ट जिंदगी नहीं जी रहे हैं। हम सभी इंसान हैं और किसी को इंसान कहे जाने के लिए उसके अंदर दया और संवेदनशीलता होना जरूरी है।' अपनी पोस्ट के आखिर में रेणु ने लिखा कि उनकी बातों का कोई गलत मतलब न निकाला जाए और न ही बेवजह अटकलें लगाई जाएं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मुझे समझदारी और दयालुता की बातें करने के लिए किसी ने पैसे नहीं दिए हैं। यह सिर्फ मेरी सोच है।' पवन कल्याण और अन्ना ने 13 साल बाद अलग होने का ऐलान किया दरअसल, पवन कल्याण और उनकी तीसरी पत्नी अन्ना लेझनेवा ने 10 नवंबर को एक बयान जारी कर अलग होने की जानकारी दी थी। दोनों ने कहा कि आपसी सहमति और सम्मान के साथ उन्होंने अलग होने का फैसला लिया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शादी खत्म होने के बावजूद वे अच्छे दोस्त बने रहेंगे और बच्चों की परवरिश की जिम्मेदारी मिलकर निभाएंगे। 2012 में पवन और रेणु का हुआ था तलाक पवन कल्याण ने फिल्मों में आने के एक साल बाद परिवार की मर्जी से नंदिनी से अरेंज मैरिज की थी, जो महज 2 सालों में टूट गई। नंदिनी से तलाक लेने के बाद पवन कल्याण की मुलाकात फिल्म बद्री के सेट पर को-स्टार रेणु देसाई से हुई। दोनों 2001 से लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। 2004 में रेणु ने बेटे अकिरा को जन्म दिया था। जिसके 5 साल बाद 2009 में पवन कल्याण और रेणु ने आधिकारिक तौर पर शादी की। ये शादी 3 साल बाद 2012 में टूट गई, जिसके बाद पवन कल्याण ने सितंबर 2013 में रूसी मूल की अन्ना लेझनेवा से स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी। अन्ना ने बड़ी खूबसूरती से भारतीय परंपरा फॉलो की। वो हर मौके पर ट्रेडिशनल लिबास पहने नजर आती थीं। इस शादी से उन्हें एक बेटी और एक बेटा है। कुछ समय पहले अन्ना ने बालाजी मंदिर में सिर मुंडवाया था। हालांकि अब दोनों ने शादी के 13 साल बाद तलाक ले लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान के वीर शासकों की गौरवगाथाओं पर बनेगी फिल्म ‘शासक’:पिक्चर का फर्स्ट लुक जारी, नरेंद्र सिंह मीणा करेंगे निर्देशन, मुख्य भूमिका में दिखेंगे मुकेश चावंडिया
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 13 गिरफ्तारियां:CM देवेंद्र फडणवीस बोले- धमकी देने वालों के आकाओं तक भी पहुंचेंगे, दिशा सालियन केस पर भी बोले

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment