Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'PM के माता-पिता पर कमेंट कर कांग्रेस गर्त में गई':बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, कहा- ये एक मुद्दा पकड़कर भटकते रहते हैं

    11 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस गर्त में क्यों जा रही है? कभी प्रधानमंत्री के पिता की बात करेंगे, तो कभी उनकी मां को लेकर टिप्पणी करेंगे। इनके पास कोई मुद्दा ही नहीं है! कांग्रेस एक मुद्दा पकड़ लेती है और उसी में भटकती रहती है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार के पटना में रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा था- मोदी क्या मोदी का बाप भी जाएगा। सोमवार सुबह करीब 11 बजे पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह शक्ति स्मारक संस्थान के राष्ट्रीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे। खड़गे ने तीन बार कहा- मोदी क्या मोदी का बाप भी जाएगा मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को पटना में कांग्रेस के कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने तीन बार यह बात दोहराई थी। एक व्यक्ति ने कार्यक्रम के दौरान कहा था कि प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे, जिसके जवाब में खड़गे ने यह टिप्पणी की थी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उस शख्स की पिटाई कर दी। इसी मामले को लेकर बिहार के पटना में शिकायत दर्ज हुई है। BJP कार्यकर्ता कृष्ण कुमार सिंह ने खड़गे से 24 घंटे के भीतर माफी मांगने को कहा है। भाजपा बोली- ये पार्टी ने माफिया मालूम होते हैं खड़गे के इस बयान के बाद भाजपा ने X पर खड़गे का वीडियो शेयर करके लिखा- कभी जिस भाषा को गुंडे-मवालियों से जोड़ा जाता था, आज कांग्रेस अध्यक्ष उसी भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। यह राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि एक माफिया गैंग प्रतीत होती है। बृजभूषण के साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी बृजभूषण राष्ट्रीय छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर 64 विद्यालयों के 1,700 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। पूर्व सांसद के साथ सेल्फी लेने के लिए छात्र-छात्राओं में होड़ लगी रही। कार्यक्रम में सम्मान समारोह के साथ बृजभूषण शरण सिंह की मौजूदगी भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें…. टीचर का इकलौता बेटा ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरा, शव देखकर मां-बाप बेहोश संतकबीरनगर में टीचर के इकलौते बेटे की ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे गिरकर मौत हो गई। किशोर सड़क पर औंधे मुंह गिरा। वह नया गिटार खरीदकर बाइक से वापस लौट रहा था। हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में फोन पर बीवी को ट्रिपल तलाक:दूसरी शादी करने की फिराक में लगा है पति
    Next Article
    UP बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी:प्रदेश भर में 7526 केंद्र निर्धारित, 28 अक्टूबर तक आपत्ति होगी दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment