Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP बोर्ड परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी:प्रदेश भर में 7526 केंद्र निर्धारित, 28 अक्टूबर तक आपत्ति होगी दर्ज

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की प्राथमिक सूची जारी कर दी है। ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत प्रदेश भर में कुल 7,526 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। चयनित केंद्रों को लेकर किसी भी आपत्ति के लिए 28 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन प्रत्यावेदन दर्ज कराया जा सकता है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, तहसील स्तरीय समिति की ओर से विद्यालयों के आधारभूत ढांचे एवं संसाधनों के सत्यापन के बाद छात्र आवंटन सहित केंद्रों की सूची तैयार की गई है। यह सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। केंद्रों का श्रेणीवार ब्यौरा प्रस्तावित कुल 7,526 परीक्षा केंद्रों में राजकीय विद्यालय 86, अशासकीय सहायता प्राप्त 3276 और स्ववित्तपोषित विद्यालय 3388 शामिल हैं। 28 अक्टूबर तक दर्ज होगी आपत्ति बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि चयनित परीक्षा केंद्रों को लेकर विद्यालय, छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई शिकायत हो तो वे साक्ष्य सहित ऑनलाइन प्रत्यावेदन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए परिषद के पोर्टल पर निर्धारित प्रारूप में 28 अक्टूबर तक आपत्ति दर्ज करानी होगी। नियत तिथि के बाद प्राप्त किसी भी प्रत्यावेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करते समय जनपद का नाम, संस्था का नाम व विद्यालय कोड, शिकायतकर्ता का नाम एवं मोबाइल नंबर, आपत्ति का पूरा विवरण, युक्तियुक्त कारण तथा समर्थन में सुसंगत साक्ष्य देना अनिवार्य होगा। 6 नवंबर तक जारी होगी अंतिम सूची प्राप्त आपत्तियों का परीक्षण जिला विद्यालय निरीक्षक (डायोस) करेंगे। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति आपत्तियों के निस्तारण के उपरांत संस्तुति सहित अंतिम अनुमोदित सूची 6 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन बोर्ड की वेबसाइट पर अग्रसारित करेगी। बोर्ड का कहना है कि पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से इस बार केंद्र निर्धारण पूरी तरह ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'PM के माता-पिता पर कमेंट कर कांग्रेस गर्त में गई':बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह का पलटवार, कहा- ये एक मुद्दा पकड़कर भटकते रहते हैं
    Next Article
    भाजपा नेता अमरपाल सिंह ने जनता कार्यालय का शुभारंभ किया:बागपत में विधायक योगेश धामा और जिला अध्यक्ष नीरज शर्मा ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment