Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे:होटल में प्रवासी भारतीयों से मिले; थोड़ी देर में इजराइली संसद को संबोधित करेंगे

    16 hours ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के इजराइल दौरे पर पहुंचे हैं। इजराइली PM बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू ने एयरपोर्ट पर मोदी को रिसीव किया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ पीएम का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही PM मोदी और नेतन्याहू ने राजधानी तेल अवीव में प्राइवेट बातचीत भी की। इसके बाद वे होटल के लिए रवाना हुए। होटल पहुंचने पर प्रवासी भारतीयों ने PM मोदी का स्वागत किया। इस दौरान कलाकारों ने परफोर्मेंस भी दी। अब से थोड़ी देर में मोदी इजराइल की संसद को भी संबोधित करेंगे। वे ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। मोदी 9 साल बाद इजराइल पहुंचे हैं। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े 8 फुटेज… भारत-इजराइल में हथियारों की डील पर बातचीत संभव मोदी के इस दौरे पर भारत और इजराइल के हथियारों से जुड़ी डील पर बातचीत की संभावना है। इनमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इजराइली अखबार, द जेरूसलम पोस्ट ने PM मोदी के दौरे पर उनके स्वागत के लिए एक खास फ्रंट पेज छापा। फ्रंट पेज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ हिंदी में लिखा ‘नमस्ते’ नजर आ रहा है। वहीं उसके बगल में हिब्रू भाषा में भी ‘शालोम’ लिखा है, जिसका मतलब हेलो या नमस्ते है। इसका दूसरा अर्थ शांति भी होता है। मोदी के इजराइल दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपने में ये 4 चीजें दिखना होता है बहुत शुभ, बदल जाती है किस्मत
    Next Article
    पाक ISI के ₹4 लाख के लालच में ASI-होमगार्ड मर्डर:मुठभेड़ में एक आरोपी ढेर, दूसरा फरार, 5 मुलाजिम घायल; परिवार बोला- एनकाउंटर फर्जी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment