Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM मोदी की जनसभा को लेकर बीजेपी की बैठक:हरदोई में हर बूथ से आएंगे कार्यकर्ता, टीमें बनाकर सौंपी गई जिम्मेदारी

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई में आगामी 29 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गंगा एक्सप्रेस-वे के शुभारंभ के साथ ही हरदोई से एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन और जनसंपर्क के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर उन्हें उनके उत्तरदायित्व सौंपे गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गंगा एक्सप्रेस-वे न केवल आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि यह जनपद की अर्थव्यवस्था, व्यापार और रोजगार के अवसरों के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने हरदोई जनपद के विकास में सरकार के योगदान का उल्लेख किया। बैठक में जिलाध्यक्ष ने उपस्थित मॉनिटरिंग टीम को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे आयोजन स्थल की सुरक्षा, बैठने की व्यवस्था और जनसुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसभा में आने वाले प्रत्येक नागरिक को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं से "घर-घर संपर्क" अभियान चलाकर जनता को प्रधानमंत्री के आगमन और गंगा एक्सप्रेस-वे के लाभों के बारे में जागरूक करने का आह्वान किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, सौरभ सिंह, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, ओम वर्मा, जिलामंत्री सत्यम शुक्ला, निर्देश राजपूत, आईटी संयोजक प्रद्युम्न मिश्रा, बिलग्राम विधान प्रभारी/पूर्व उपाध्यक्ष संजय सिंह, ऋभभ, सनी, अंशुमान मिश्रा, शेष अवस्थी, रामजी गुप्ता, ओम वीर सिंह और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी नदी पर दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न:निर्मल और अविरल प्रवाह बनाए रखने पर विशेषज्ञों ने दिए सुझाव
    Next Article
    बागपत में 'मन की बात' का 133वां एपिसोड सुना गया:भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों पर चर्चा की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment